अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अदालत का फैसला रात में आया, इसलिए रिया की पहली रात एनसीबी के लॉकअप रूम में बीती। दरअसल जेल मैनुअल के मुताबिक सूर्यास्त के बाद जेल में किसी कैदी की एंट्री नहीं होती। इससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को रिया को गिरफ्तार कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। मजिस्ट्रेट ने रिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।
एनसीबी मुंबई के जोनल हेड समीर वानखेड़े रिया को जेल होने के बाद मीडिया को सिर्फ दो लाइन में जवाब दिया कि कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, मंगलवार की रात रिया चक्रवर्ती को एनीसबी दफ्तर में ही रखा जा रहा है। बुधवार सुबह उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
एनसीबी आज रिया को भायखला महिला जेल में शिफ्ट करेगी। वहीं, मामले में पहले से गिरफ्तार रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती की रिमांड आज समाप्त हो रही है। एनसीबी ने कहा है कि वह शौविक की रिमांड बढ़ाना नहीं चाहता है। ऐसे में शौविक की पुलिस रिमांड यदि नहीं बढ़ती है तो उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। न्यायिक हिरासत में जाने के बाद शौविक अपनी जमानत के लिए अर्जी दायर कर सकता है।
एनसीबी ने रिया की जमानत अर्जी का यह कहते हुए विरोध किया था कि यदि आरोपी को जमानत पर छोड़ा जाता है तो वह गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि रिया के वकील सतीश मानशिंदे की तरफ से आज सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई जाएगी। रिया की इस जमानत अर्जी पर कोर्ट का क्या रुख रहने वाला है, यह देखने वाली बात होगी।
एनसीबी ने अपने बयान में कहा है कि रिया चक्रवर्ती ‘ड्रग मंडली’ की एक सक्रिय सदस्य हैं और ड्रग माफियाओं के साथ उनके तार जुड़े हुए हैं। बयान के मुताबिक रिया ने ड्रग खरीदारी एवं पैसे की लेन-देन की बात कबूली है। दीपेश सावंत, शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा का कहना है कि रिया उन्हें ड्रग खरीदने का निर्देश देती थीं। ड्रग तस्करी मामले में एनसीबी ने इन तीनों को पहले ही गिरफ्तार कर चुका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...