Google Analytics Meta Pixel एयरो इंडिया शो में सीडीएस चौहान ने हेलीकाप्टर से भरी उड़ान - Ekhabri.com

एयरो इंडिया शो में सीडीएस चौहान ने हेलीकाप्टर से भरी उड़ान

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया शो का दौरा किया। इस दौरान वह भारत के घरेलू रक्षा उत्पादन पेवेलियन पहुंचे। उन्होंने कटिंग एज रिसर्च और नई तकनीक पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने हल्के हेलीकाप्टर में उड़ान भी भरी। इन हेलीकाप्टर्स को जल्द ही सेना और वायुसेना में शामिल किया जा सकता है।

 

 

 

आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने भी आज एयरो इंडिया शो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना द्वारा किए जा रहे अविष्कारों को देखा। सेना के अधिकारियों ने सेना प्रमुख को विभिन्न् उत्पादों और उनके इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। वहीं, भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि उन्होंने एयरो इंडिया 2023 के दौरान फिर से राफेल लड़ाकू विमान उड़ाया। रूडी ने मंगलवार को सह-पायलट के रूप में फ्रांसीसी विमान में 45 मिनट की उड़ान के बाद अपने आधिकारिक टि््वटर हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने एयरो इंडिया 2017 के दौरान राफेल और एयरो इंडिया 2015 में रूस निर्मित सुखोई फाइटर जेट उड़ाया था।

 

 

एयरो इंडिया शो में महत्वपूर्ण समझौते
-रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने स्वचालित नौकाओं जैसे अत्याधुनिक नौसैनिक उत्पादों की वैश्विक आपूर्ति में समन्वय के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) के साथ करार किया है। बीईएल और जीएसएल के बीच इस आशय के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर बीईएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भानु प्रकाश श्रीवास्तव और जीएसएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ब्रजेश कुमार उपाध्याय ने हस्ताक्षर किए।

Read Also  Amazon भारत में देने वाली है नौकरी के बंपर मौके

 

-वहीं एचएएल अमेरिकी एमक्यू-9बी रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम के इंजनों के लिए रखरखाव सहायता सेवाएं प्रदान करेगा, जिसे भारत में अपने संचालन के लिए विश्व स्तर पर सबसे सशस्त्र ड्रोनों में से एक माना जाता है। परियोजना की घोषणा मुख्य रूप से चीन के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में अपने निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए सशस्त्र ड्रोन खरीदने के लिए अमेरिका के साथ भारत की चल रही बातचीत के बीच आती है।

 

 

-एयरो इंडिया शो एचएएल ने पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में आपात चिकित्सा सेवा और हेलीकाप्टर आपात चिकित्सा सेवा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सक्रिय कंपनी आरपीएम के साथ एक समझौता किया है।
-रक्षा क्षेत्र में काम करने वाली जर्मन कंपनी हेन्सोल्ड्ट भारतीय हेलीकाप्टरों के लिए बाधा निवारण प्रणाली (ओएएस) के निर्माण के लिए एचएएल के साथ महत्वपूर्ण तकनीकों की पूरी श्रृंखला साझा करने के लिए तैयार है। ओएएस एक महत्वपर्ण उपकरण है जो पायलटों की स्थितिजन्य जागरूकता में सुधार करने में मदद करता है।

 

-एयरो इंडिया शो 2023 में प्रदर्शित जेटपैक सूट, जिसे बेंगलुरु स्थित एक स्टार्टअप द्वारा निर्मित किया गया है। भारतीय सशस्त्र बल इस स्टार्टअप द्वारा निर्मित सूट का परीक्षण किया, जो मार्च में सैनिकों को पक्षियों की तरह उड़ने और मिशन को पूरा करने में सक्षम बनाएगा।
बेंगलुरू में 13 फरवरी से शुरू हुआ 14वां एयरो इंडिया शो पांच दिन तक चलेगा। इस आयोजन में 80 से ज्यादा देश और 800 से ज्यादा रक्षा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें से 100 विदेशी और 700 भारतीय हैं। शो के उद्घाटन में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के रक्षा निर्यात को 1.5 अरब डालर से बढ़ाकर पांच अरब डालर करने की योजना की घोषणा की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...