- अब भी 40 प्रतिशत पालको ने नहीं दी ट्यूशन फीस
- -प्रदेश में 4 लाख से अधिक बच्चों ने नहीं की है फीस जमां
रायपुर। लगातार चेतावनी देने के बाद आखिरकार निजी स्कूलों ने आज से आॅनलाइन क्लास उन बच्चों के लिए बंद कर दी हैं जिन्होंने अब तक ट्यूशन फीस जमा नहीं की है। प्रदेश में लगभग 10 लाख छात्र ऐसे हैं जो निजी स्कूलों में पढ़ते हैं। लगातार स्कूल प्रशासन द्वारा रिमाइंडर देने के बाद भी अब तक 40 प्रतिशत बच्चों ने ट्यूशन फीस नहीं जमां की है, जिसे देखते हुए आज से आॅनलाइन क्लास बंद हो गई है।
कोरोना काल में लगे पहले लॉकडाउन के बाद से ही केन्द्र सरकार ने निजी स्कूलों में फीस लिए जाने पर रोक लगा दी थी। बिगड़ती आर्थिक हालात को देखते हुए निजी स्कूलों ने अपनी बात रखने पर संगठन बनाया। कोर्ट ने स्कूल की हालत को देखते हुए ट्यूशन फीस लेने के लिए इजाजत दे दी थी, लेकिन इसके बाद भी पालको ने फीस नहीं भरी है। लंबे समय से पालक संघ और निजी स्कूल संगठन के बीच चल रहे विवाद ने अब और तूल पकड़ लिया है।
आॅनलाइन कक्षाएं बंद करने को लेकर निजी स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है कि बार-बार बोले जाने के बाद भी अब तक फीस जमा करने वालों की संख्या आधी से अधिक भी नहीं हुई है। ऐसे कर्ई स्कूल हैं जो किराए की बिल्डिंग में स्कूल चला रहे हैं, उनका किराया चुका पना भी अब संभव नहीं रहा है। स्कूल में कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें रोलिंग में लाने के लिए लोन लिया जाता है, बसे लोन पर होती है, बिल्डिंग लोन पर तैयार होती है उसका स्टॉलमेंट पटा पाना अब लोगों के लिए संभव नहीं है। इसके साथ ही स्कूल स्टाफ को पेमेंट करना, सेलरी देना भी एक सवाल हो जाता है। निजी स्कूल प्रबंधनों का कहना है कि हमने बिना किसी फीस के लॉकडाउन अवधी में लगातार बच्चों को आॅनलाइन ऐजुकेशन दिया, जिससे उनका किसी भी तरह से नुकसान न हो लेकिन अब सिर्फ ट्यूशन फीस पटाने के लिए भी लोग आगे नहीं आ रहे हैं, ये उन टीर्चस के लिए सबसे ज्यादा दुखदाई है, जो हमेशा बच्चों का अच्छा भविष्य बनाने के लिए तत्पर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...