Google Analytics Meta Pixel आकांक्षी जिलों में अब 14 से 18 वर्ष की बालिकाओं को मिलेगी स्वास्थ्य शिक्षा और पूरक पोषण आहार: भेंड़िया - Ekhabri.com

आकांक्षी जिलों में अब 14 से 18 वर्ष की बालिकाओं को मिलेगी स्वास्थ्य शिक्षा और पूरक पोषण आहार: भेंड़िया

मंत्री भेंड़िया ने महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता पर
कार्यशाला का किया शुभारंभ,
पोषण, स्वास्थ और महिला अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक 

रायपुर-छत्तीसगढ़ के 10 आकांक्षी जिलों में बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी देखभाल और उन्हें पूरक-पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जल्द ही पहल की जाएगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को राज्य के सभी जिलों में विस्तारित करने की भी योजना है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला को सम्बोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिलों में अब 14 से 18 वर्ष की बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की जानकारी के साथ-साथ इन बालिकाओं को पूरक पोषण आहार भी दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में महिला सुरक्षा और पोषण जागरूकता विषय पर आयोजित कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण और उनके सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है और इसे और अधिक गति देने के प्रति राज्य सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए गए हैं, जिसे सभी महिलाओं को सिखाएं। महिला दिवस सिर्फ एक दिन न होकर हर दिन हो। परेशानी होने पर महिलाएं विभाग द्वारा सभी जिलों में संचालित सखी सेंटर में जा सकती हैं। श्रीमती भेंड़िया ने अनुरोध किया कि राजधानी के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित महिला मंड़ई में जाकर छत्तीसगढ़ की महिला समूह और उद्यमियों का सभी उत्साह और हौसला बढ़ाएं। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती आनिला भेड़िया ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की सदस्यगण श्रीमती आशा यादव और श्रीमती पुष्पा पाटले भी उपस्थित थीं।  महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक  दिव्या मिश्रा ने बताया कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “डिजिट ऑलः लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी” है। उन्होंने कहा कि हर महिला की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सभी क्षेत्रों में महिलाओं का विकास बढ़ाना विभाग की प्राथमिकता है। महिलाएं स्वयं सिद्धा बनें। हर महिला में सक्षम बनने की क्षमता है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी कलाकार गरिमा दिवाकर घरेलू हिंसा विषय पर नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति दी। साथ ही पद्मश्री श्री अनुज शर्मा के सुमधुर गीतों पर महिला जनप्रतिनिधि सहित छात्र-छात्राएं भी जमकर थिरके। कराटे एक्सपर्ट श्रीमती हर्षा साहू ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये। सत्य साई हॉस्पिटल की डॉक्टर श्रुति प्रभु, यूनिसेफ की डॉक्टर अपर्णा देशपांडे और डॉ. महेन्द्र प्रजापति ने किशोरी बालिका एवं स्वास्थ्य और पोषण पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर एक्सपर्ट श्रीमती मोनाली गुहा ने साइबर सुरक्षा के बारे में बताते हुए छात्र छात्राओं के प्रश्नों का समाधान किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से हो रहे धोखाधड़ी और अपराध के संबंध में प्रश्न पूछे। कार्यशाला में छात्राओं का रक्त और बीएमआई परीक्षण कर एनीमिया की दवा का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, यूनिसेफ के प्रतिनिधि और विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...