अक्सर कट्टरपंथियों और आतंकियों की पैरवी करती नजर आने वालीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पुंछ दौरे में सबको चौंका दिया। महबूबा में एक मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन कर मंदिर की परिक्रमा भी की। पहली बार इस रूप में दिखीं महबूबा का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। महबूबा के मंदिर दौरे को अपनी छवि सुधारने के साथ खुद को धर्मनिरपेक्ष साबित करने का प्रयास माना जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले महबूबा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में तिरंगा रैली में भी राहुल गांधी के साथ नजर आई थीं, जबकि इससे पहले महबूबा कहती रही हैं कि अगर जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया तो यहां तिरंगे को उठाने वाला कोई नहीं मिलेगा।
महबूबा मुफ्ती बीते सोमवार को जम्मू संभाग के पुंछ दौरे पर पहुंची थीं और वहां एक जनसभा को भी संबोधित किया था। इसके बाद वह मंगलवार सुबह राजौरी आने से पहले पुंछ नगर से कुछ ही दूरी पर स्थित सीमावर्ती देरियां गांव में बने नवगृह मंदिर पहुंचीं। बता दें कि नवगृह मंदिर का निर्माण कुछ वर्ष पहले ही पीडीपी के पूर्व एमएलसी स्व. यशपाल शर्मा ने करवाया था।
महबूबा ने पहले मंदिर का दौरा कर वहां पर स्थापित विभिन्न् देवी-देवताओं की मूर्तियों के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं से जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने मंदिर के मुख्य भाग में प्रवेश किया और वहां स्थापित शिवलिंग पर लौटे से जल अर्पित किया। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा भी की। इसके बाद महबूबा मंदिर परिसर से बाहर आईं और वहां पर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद वह राजौरी के लिए रवाना हो गईं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
March 28, 2026 /
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2026 में कामदा एकादशी को लेकर तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम बना...