खानपान में मिलेट्स (मोटा अनाज) का इस्तेमाल अच्छी सेहत व एनीमिया की बीमारी दूर करने में मददगार है। साथ ही यह डायबिटीज की बीमारी को नियंत्रित करने और उससे बचाव में भी फायदेमंद है। खानपान में मिलेट्स के महत्व पर दिल्ली एम्स में आयोजित एक कार्यक्रम में संस्थान के डाक्टरों ने यह बातें कहीं।
हाल ही में एम्स ने अपने कर्मचारियों के लिए मिलेट्स कैंटीन भी शुरू की है। इसी क्रम में एम्स के डाक्टरों ने लोगों से खानपान में मिलेट्स का इस्तेमाल करने की अपील की। एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डा. संजय राय ने कहा कि खराब जीवनशैली से बीमारियां बढ़ी हैं। पुराने समय में ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो इत्यादि से बने भोजन खाते थे, आबादी बढ़ने के साथ वो धीरे-धीरे हमारी थाली से गायब हो गई। उसकी जगह गेहूं व चावल ने ले ली। इसके बाद बीमारियां बढ़ गईं।
अब एक बार फिर से पुराने खान-पान का समय आ गया है। मिलेट्स में आयरन, कैल्शियम, जिक, फास्फोरस जैसे माइक्रोन्यूट्रियंट अधिक होते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। मिलेट्स ग्लूटेन मुक्त होते हैं। इस वजह से मिलेट्स का इस्तेमाल करने से सीलिएक रोग नहीं होता। इसके अलावा मिलेट्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इस वजह से इसके इस्तेमाल से डायबिटीज से बचाव होता है। साथ ही यह शुगर को नियंत्रित करता है।
एम्स के डा. संजय वाधवा ने कहा कि मोटापे के कारण 13 तरह के कैंसर की बीमारी होती है। मिलेट्स मोटापे को कम करने में फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से बड़ी आंत का कैंसर होने का खतरा कम होता है। वहीं एम्स की डायटीशियन प्रमुख परमीत कौर ने कहा कि मिलेट्स का एक फायदा यह है कि कम खाने से ही पेट भर जाता है और पर्याप्त पोषण मिलता है। यदि कोई व्यक्ति 100 ग्राम अनाज खाता है तो मिलेट्स 50 ग्राम खाने से ही पेट भर जाएगा और पर्याप्त पोषण मिल जाता है।
मरीजों को भी मिलेट्स देने की तैयारी
एम्स प्रशासन अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी खानपान में मिलेट्स से बने भोजन उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है। मिलेट्स मरीजों की रिकवरी में बेहतर योगदान दे सकता है। एम्स के मीडिया डिविजन की अध्यक्ष डा. रीमा दादा ने कहा कि निश्चित रूप से आने वाले समय में मरीजों के खानपान में भी इसे लागू किया जाएगा। मरीज की जरूरत के अनुसार ही डाइट प्लान किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...