मुंबई में माहिम के तट पर अनधिकृत रूप से बनाए जा रहे मजार जैसे ढांचे को प्रशासन ने गिरा दिया। मुंबई शहर के रेजीडेंट कलेक्टर सदानंद जाधव के अनुसार, मजार और उसके आसपास का ढांचा राजस्व विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। उन्होंने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम और मुंबई पुलिस के कर्मियों की मदद से ढांचे को गिराने के लिए छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि बीएमसी ने अवैध ढांचे को गिराने के लिए मशीनरी मुहैया कराई और मुंबई पुलिस ने सुरक्षा दी।
अन्य अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने सुबह घटनास्थल का दौरा किया था। इसके बाद ढांचा गिराने की प्रक्रिया शुरू हुई। गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार शाम शिवाजी पार्क में अपने पड़वा मेलावा भाषण में ढांचे के बारे में आगाह किया था।
आईएएनएस के अनुसार, एआईएमआइएम के राज्य अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने बीएमसी की इस कार्रवाई का समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने इस कदम के पीछे के उद्देश्यों पर सवाल उठाया और कहा कि यह सत्तारूढ़ शिवसेना शिंदे गुट, भाजपा और मनसे के बीच के आपसी गठजोड़ का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि दरगाह अवैध थी और उसे गिरा दिया गया है तो इस पर हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन विभिन्न् समुदायों के ऐसे सैकड़ों अन्य अवैध निर्माणों का क्या, जो पूरे राज्य में हो रहे हैं। उन पर भी इसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए।
हिंदू संगठनों का दावा, नासिक में मंदिर के पास दरगाह ने किया अतिक्रमण
कुछ हिंदू संगठनों ने दावा किया है कि नासिक शहर में प्रसिद्ध गणेश मंदिर से सटे एक दरगाह ने अतिक्रमण कर लिया है। इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। नासिक नगर निगम के आयुक्त चंद्रकांत पुलकुंदवार ने कहा है कि इस तरह का किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि ऐसा कुछ पाया जाता है तो कार्रवाई होगी। दरगाह आनंदवल्ली क्षेत्र में नवश्य गणपति मंदिर के करीब स्थित है। मंदिर का निर्माण 1774 में राघोबा पेशवा और उनकी पत्नी आनंदीबाई ने कराया था। दरगाह भी काफी पुरानी मानी जाती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...