देश में कोरोना यानी कोविड-19 के बढ़ते केसों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इसके बावजूद महामारी से अस्पतालों में भर्ती होने या मौतें होने की दर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि जीनोम सिक्वेंसिग जांच में पिछले तीन महीनों यानी जनवरी, फरवरी और मार्च में ओमिक्रोन के सब वैरिएंट एक्सबीबी.1.16 के कुल 344 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 105 केस मिले हैं। इसके अलावा तेलंगाना में 93, कर्नाटक में 57, गुजरात में 54 और दिल्ली में 19 मामले सामने आए हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। पिछले हफ्ते के आंकड़े के मुताबिक दुनिया में संक्रमण के 93,977 मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन के सब वैरिएंट एक्सबीबी.1.5 और एक्सबीबी 1.16 के मामले बढ़ रहे हैं और इन पर वैज्ञानिक शोध चल रहे हैं लेकिन इस सबके बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है।
भूषण ने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक में पिछले सप्ताह संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने को 16 मार्च को सात राज्यों को एक विस्तृत पत्र भी जारी किया गया था। उन्हें टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण-और कोविड उपयुक्त व्यवहार पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई है।
उधर, संक्रमण के बढ़ते केसों के चलते पीएम मोदी ने भी उच्च स्तरीय बैठक कर हालात की समीक्षा की थी। उन्होंने कहा था कि महामारी अभी गई नहीं है। इससे सतर्क रहना जरूरी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...