Google Analytics Meta Pixel भारत अभी भी हथियारों का सबसे ज्यादा आयात करने वाला देश - Ekhabri.com

भारत अभी भी हथियारों का सबसे ज्यादा आयात करने वाला देश

भारत अभी भी दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा आयातक देश बना हुआ है। हालांकि वर्ष 2013-17 और वर्ष 2018-22 के बीच भारत द्वारा हथियारों के आयात में 11 प्रतिशत की कमी आई है। थिक टैंक स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है।

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत द्वारा हथियारों के आयात में गिरावट का कारण जटिल खरीद प्रक्रिया, हथियार आपूर्तिकर्ताओं में विविधता का प्रयास और आयातों की जगह स्थानीय डिजाइन को अपनाने का प्रयास है। सिपरी का कहना है कि वर्ष 2018-22 के दौरान हथियारों के पांच सबसे बड़े आयातक भारत, सऊदी अरब, कतर, आस्ट्रेलिया और चीन थे। जबकि पांच सबसे बड़े निर्यातक अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन और जर्मनी रहे। वर्ष 2018-22 के दौरान पाकिस्तान हथियारों का आठवां सबसे बड़ा आयातक रहा। इस दौरान उसके आयातक में 14 प्रतिश्ात की वृद्धि हुई है और चीन उसका मुख्य आपूर्तिकर्ता है।

 

 

वर्ष 2013-17 और वर्ष 2018-22 के बीच फ्रांस के हथियारों के निर्यात में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसमें से अधिकतर निर्यात एशिया और ओशिनिया देशों को किए गए। वर्ष 2018-22 के दौरान फ्रांस के कुल हथियार निर्यात का 30 प्रतिशत भारत को किया गया और वह रूस के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता बन गया है। उसने अमेरिका का स्थान लिया है। सिपरी आर्म्स ट्रांसफर्स प्रोग्राम के सीनियर रिसर्चर पीटर डी. वेजेमैन ने कहा, “वैश्विक हथियार बाजार में फ्रांस की भागेदारी बढ़ रही है क्योंकि रूस का हथियार निर्यात कम हुआ है। भारत इसका उदाहरण है।” उन्होंने कहा कि 2022 के अंत तक फ्रांस के पास रूस से ज्यादा हथियारों के आर्डर थे। इसके अलावा यूक्रेन पर रूस के आक्रामण के बाद यूरोपीय देश हथियारों का ज्यादा और तेजी से आयात करना चाहते हैं।

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक हथियार निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 33 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई है, जबकि रूस की हिस्सेदारी 22 प्रतिशत से घटकर 16 प्रतिशत रह गई है। वर्ष 2018-22 के दौरान 10 शीर्ष आयातकों में पश्चिम एशिया के सऊदी अरब, कतर और मिा शामिल हैं। इस दौरान सऊदी अरब ने कुल वैश्विक आयात के 9.6 प्रतिश्ात हथियार हासिल किए। जबकि वर्ष 2013-17 और वर्ष 2018-22 के बीच कतर के हथियारों के आयात में 311 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *