Google Analytics Meta Pixel शिक्षक भर्ती घोटाला : सरकारी नौकरियां बेचने की खोल रखी थी दुकान - Ekhabri.com

शिक्षक भर्ती घोटाला : सरकारी नौकरियां बेचने की खोल रखी थी दुकान

शिक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार नीलाद्री दास ने सरकारी नौकरियां बेचने की दुकान खोल रखी थी, जहां प्रत्येक विभाग में नौकरी की दर तय थी। नीलाद्री बंगाल सरकार के विभिन्न् विभागों में भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं की ओएमआर (आप्टिकल मार्क रिकाग्निशन) शीट तैयार करने वाली संस्था नाइसा के उपाध्यक्ष हैं। उन्हें लंबी पूछताछ के बाद गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई को जांच में पता चला है कि नीलाद्री ने सरकारी नौकरियां बेचने की दर की सूची बना रखी थी।

 

 

प्राथमिक शिक्षक की नौकरी के लिए 10 लाख, खाद्य विभाग में फूड सब-इंस्पेक्टर की नौकरी के लिए 11 लाख, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर की नौकरी के लिए 12 लाख, राज्य पुलिस में भर्ती के लिए आठ लाख, परिवहन विभाग के लिए पांच लाख, जिलाधिकारी के कार्यालय में नौकरी के लिए सात लाख, नगर निकाय में क्लर्क की नौकरी के लिए डेढ़ लाख और सिविक वालेंटियर की नौकरी के लिए 30 हजार की दर तय थी। सीबीआई की जांच से साफ है कि सिर्फ शिक्षा विभाग नहीं, बल्कि बंगाल सरकार के विभिन्न् विभागों में भर्ती में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। सीबीआई से पहले 2019 में सीआईडी ने भी नीलाद्री को इसी आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें कलकत्ता हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

 

 

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि नौकरी के लिए परीक्षा देने वालों में से जो लोग रुपये देते थे, उनके नाम स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) के कुछ अधिकारियों के माध्यम से नीलाद्री को बता दिए जाते थे। इसके बाद वह उनके नंबर बढ़ा देते थे। सीबीआई ने ओएमआर शीट की जांच में पाया है कि उनमें जो नंबर दिए गए हैं, वे सर्वर में दर्ज नंबर से मेल नहीं खा रहे। इससे साफ है कि ओएमआर शीट में जिनके नंबर कम हैं, सर्वर में उनके नंबर बढ़ा दिए गए हैं। वहीं, ज्यादा नंबर पाने वालों के नंबर कम कर दिए गए हैं। सीबीआइ का दावा है कि ओएमआर शीट में गड़बड़ी करने के लिए नीलाद्री व एसएससी के बीच एक करोड़ रुपये से भी अधिक की डील हुई थी। जिन परीक्षार्थियों के नंबर बढ़ाए गए थे, उनमें से कई के नाम नीलाद्री के वाट्सएप चैट में मिले हैं। एसएससी के एक अधिकारी के नंबर से ये नाम भेजे गए थे। नीलाद्री मूलरूप से बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर इलाके के रहने वाले हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

बेटियों की सुरक्षा में लापरवाही नहीं, मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *