Google Analytics Meta Pixel रामानुजगंज विधायक ने सहकारी बैंक कर्मियों को पीटा, बैंक कर्मचारी संघ आज से दी बैंक बंद कर रहेंगे सामूहिक अवकाश पर - Ekhabri.com

रामानुजगंज विधायक ने सहकारी बैंक कर्मियों को पीटा, बैंक कर्मचारी संघ आज से दी बैंक बंद कर रहेंगे सामूहिक अवकाश पर

अंबिकापुर। रामानुजगंज के तेज तर्रार विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह ने सोमवार को केंद्रीय सहकारी बैंक पहुंचकर बैंक के कर्मचारियों की पिटाई कर दी। सैकड़ों की संख्या में किसानों की मौजूदगी में बैंक कर्मियों को पीटे जाने का मामला बैंक के सीसीटीव्ही कैमरे में रिकार्ड हो गया है। घटना से आक्रोशित केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम आईजी सरगुजा को ज्ञापन सौंप 05 अप्रैल से 06 अप्रैल तक सामूहिक अवकाश पर रहने की सूचना दे दी है। इसके बाद भी विधायक पर कार्रवाई नहीं होने पर संगठन ने अनिश्चितकालीन अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। मिली जानकारी के अनुसार 03 अप्रैल सोमवार को बृहस्पति सिंह सहकारी बैंक की रामानुजगंज शाखा पहुंचे। उन्होंने एक किसान की शिकायत पर बैंक के लिपिक राजेश पाल एवं भृत्य अरविंद सिंह को बैंक के बाहर बुलाया और सैकड़ों की संख्या में किसानों की मौजूदगी में लिपिक राजेश पाल एवं भृत्य अरविंद सिंह को एक के बाद एक कई थप्पड़ रसीद कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम बैंक के सीसी टीव्ही कैमरे में रिकार्ड हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर सहकारी बैंक के कर्मचारी आक्रोशित हो गए। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ अंबिकापुर ने पीड़ित कर्मियों को अंबिकापुर बुलाया एवं पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर मुख्यमंत्री के नाम सरगुजा आईजी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ ने आरोप लगाया है कि विधायक बृहस्पति सिंह ने सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में बैंक के लिपिक राजेश पाल एवं भृत्य अरविंद सिंह से बेवजह गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद कर्मचारी बैंकों में काम करने में असमर्थ हैं। दिनांक 05 अप्रैल एवं 06 अप्रैल को सहकारी बैंक के सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। यदि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बैंक कर्मियों को सुरक्षा प्रदान नहीं करती है और विधायक वृहस्पति सिंह पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो बैंककर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के अध्यक्ष आरके खरे, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार, विजय यादव, सचिव संजय सोनी सहित अरविंद पांडेय, राजकुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पीटा नहीं, कड़ी हिदायत दी-बृहस्पति सिंह-
मामले में रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि उन्होंने बैंक कर्मियों को सिर्फ कड़ी हिदायत दी है। एक 80 साल का वृद्ध किसान रो रहा था। उसके धान बिक्री के पैसे देने के लिए बैंक के कर्मचारी कमीशन मांग रहे थे। धान खरीदी के दौरान बोरा भराई एवं सिलाई का पैसा राज्य शासन द्वारा देने के बाद भी किसानों से पैसे वसूले जाने की शिकायतें मिलीं। अब भुगतान के लिए कमीशन मांगा जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कारण कर्मियों को कड़ी हिदायत दी गई है।
चार जिलों में पड़ेगा हड़ताल का प्रभाव- केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित अंबिकापुर के अंतर्गत सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर एवं कोरिया जिले में संचालित सहकारी बैंक की शाखाएं हैं। घटना के विरोध में बैंक कर्मचारी संगठन के आंदोलन का असर चारों जिलों की सहकारी बैंक शाखाओं में पड़ेगा। किसानों के धान बिक्री का पैसा सहकारी बैंकों में ही जमा होता है, जहां से पैसे निकालने के लिए लगातार किसानों की लाइन लग रही है।

Read Also  वन शहद, आर्गेनिक बस्तर काजू, चिरौंजी, महुआ लड्डू जैसे अनेक उत्पाद अब अमेजन पर ’छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ ब्रांड के नाम से उपलब्ध


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

शमी के पौधे को लगाए घर पर ग्रहों पर होगा अच्छा असर, नकारात्मक चीजें रहेगी घर के बाहर

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
शमी का पौधा अपने आप में कई धार्मिक महत्व रखता है, भगवान को अर्पित करने के अलावा यह ग्रहों पर भी अपना असर दिखाता है. इसके साथ ही वह घरों में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, मंत्री ने मंदिर में की विशेष प्रार्थना

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री Lakshmi Rajwade ने उन्हें बधाई दी और इसे नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *