इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मथुरा स्थित श्रीकृष्णजन्म भूमि- शाही ईदगाह विवाद में विचाराधीन सभी मुकदमों की एक साथ सुनवाई करने अथवा हाई कोर्ट स्थानांतरित कर सुनवाई की मांग में दाखिल याचिका पर विपक्षियों की तरफ से जवाब नहीं दाखिल करने पर नाराजगी जताई है। साथ ही सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड सहित सभी विपक्षियों को जवाब दाखिल करने के लिए एक बार फिर आखिरी मौका दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सात अप्रैल 2023 तक दोनों पक्ष अपने जवाबी दावे-प्रतिदावे दाखिल कर लें। प्रकरण में अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी।
यह आदेश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण विराजमान तथा दो अन्य की तरफ से दायर स्थानांतरण अर्जी की सुनवाई करते हुए दिया है। कोर्ट ने विपक्षी संख्या चार ( श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान) को नोटिस जारी की थी। उनकी तरफ से दो वकीलों ने वकालतनामा दाखिल कर समय मांगा। इसे कोर्ट ने गुमराह करने और सुनवाई प्रक्रिया में व्यवधान डालने वाला करार दिया। कहा, न्याय हित में फिर आखिरी मौका दे रहे हैं। दोनों पक्षों को अपने दावे प्रतिदावे, दूसरे पक्ष को प्रति देकर ई-मोड से इसे दाखिल करने का निर्देश कोर्ट ने दिया।
सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता पुनीत गुप्ता ने बताया कि जवाबी हलफनामा तैयार है। कुछ खामियां दुरुस्त कर इसे शीघ्र दाखिल कर दिया जाएगा। इसलिए समय दिया जाए। शाही ईदगाह मस्जिद की प्रबंध समिति के अधिवक्ता नसीरूज्जमा ने कहा कि ई-मोड से जवाब दाखिल किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से अधिवक्ता प्रतीक ने कहा कि वह जवाबी हलफनामा दाखिल नहीं करना चाहते। केवल केस शीघ्र तय कराना चाहते हैं। कोर्ट ने टिप्पणी की कि जिसने जवाब दाखिल नहीं किया तो यही माना जाएगा कि उसे कुछ नहीं कहना और केस की सुनवाई की जाएगी। इसलिए सभी पक्ष अपना जवाब- प्रति जवाब दाखिल कर दें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 26, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
By User 6 /
July 28, 2026 /
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...
By User 6 /
July 27, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...