मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 13 अप्रैल को बड़वानी जिले के दौर पर रहेंगे। वे यहां पर निवाली और सालिटांडा में दो आयोजनों में शामिल होंगे। निवाली में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यहां पर कार्यक्रम के दौरान महिलाएं मुख्यमंत्री को एक विशेष राखी बांधेंगी। ग्राम बोरलाय की दिशा आजीविका समूह द्वारा यह विशेष राखी बनाई गई है। समूह की अध्यक्ष योगिता राजेश पाटीदार के अनुसार करीब 216 फीट लंबी रेशम की डोर को एक विशेष राखी का आकार देने में पांच दिन की मेहनत लगी।
समूह की महिलाओं ने मिलकर इसे बनाया है। इसमें रेशम की डोर, रेशम का लंबा कपड़ा, शीट, फ्लैक्स पर उकेरा मुख्यमंत्री का चित्र, लाड़ली बहना योजना का लोगो व जानकारी है। साथ ही छोटी राखी भी बनाई है। इस बड़ी राखी को मुख्यमंत्री को भेंट करेंगे वहीं एक अन्य छोटी राखी को उनकी कलाई पर बांधेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान दोपहर 12.20 बजे निवाली पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3.30 बजे ग्राम सालीटांडा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 5.20 बजे मुख्यमंत्री भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
निवाली क्षेत्र के युवा नेता चतरसिंह पटेल द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की कुछ मांगें भी रखी जाएगी। पटेल के अनुसार काजलमाता सिंचाई तालाब निर्माण एवं नानीझरी सिंचाई तालाब का उन्नयन की मांग करेंगे। हाईस्कूल वझर को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाने की मांग रखेंगे। वहीं नरेंद्र सिसौदिया द्वारा नगर परिषद के विभिन्न मोहल्लों में सड़क निर्माण एवं नवीन काम्प्लेक्स की मांग की जाएगी। वहीं विकास डावर द्वारा जामनियाएबी गांव में छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र की स्थापना की मांग की जाएगी। वहीं कन्हैया सिसौदिया द्वारा मोगरी एवं झरीमाता में किसानों की सिंचाई के लिए बांध बनाने की मांग रखी जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...