Google Analytics Meta Pixel मजदूर की बेटी बनेगी डॉक्टर - Ekhabri.com

मजदूर की बेटी बनेगी डॉक्टर

प्रदेश के श्रमिकों को श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा है लाभ

मजदूर की बेटियां अब नहीं करेगी मजदूरी

रायपुर- हर बड़े से बड़े काम की सफलता की शुरुआत एक छोटी कोशिश से होती है। छत्तीसगढ़ के मजदूर की बेटियों ने आज इस वाक्य को चरितार्थ किया है। धमेला और कुदाल चलाने वाली मजदूर मां की बेटियां आज इतिहास रच रही हैं, अब अल्का डॉक्टर बनने वाली है। यह कहानी है कांकेर के ग्राम बागोडार की रहने वाली मजदूर श्रीमती कलाबाई मरकाम की बेटी अल्का मरकाम की। कलाबाई बताती है कि वह रेजा के रूप में कार्य करती है और उनके पति कृषि कार्य करते है। बेटी अल्का ने गांव में ही अपनी पढ़ाई पूरी की और उसके बाद नीट की परीक्षा पास कर आज स्वर्गीय बलीराम कश्यप मेमोरियल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर से एमबीबीएस कर रही हैं। अभी वह चतुर्थ वर्ष में है। कलाबाई खुशी से आगे बताती है कि मेरी पुत्री को छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ मिला है जिससे उसको अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने में बड़ी मदद मिली है। अल्का को 1 मई को राजधानी रायपुर में आयोजित श्रम सम्मेलन में सम्मानित भी किया गया। श्रीमती कलाबाई ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे लाखों युवाओं के सपने पूरे हो पा रहे है।
कांकेर जिले के चारामा तहसील के ग्राम डोकला के रहने वाले चेतन राम साहू बताते है कि वह पेशे से मजदूर है और बढ़ई का काम करते हैं। परिवार का भरण-पोषण भी  मजदूरी से ही होता था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पुष्पलता बचपन से ही पढाई में होनहार थी। गांव में उसकी पढ़ाई हुई और 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने वह गांव से दूर भर्रीटोला पैदल जाती थी। स्कूल के बाद उसने बीएससी की पढ़ाई शुरू की। हम उसकी उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित थे, पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल में कुली प्रवर्ग में पंजीयन होने से विभागीय  योजनाओं का लाभ मिला और आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। श्रम विभाग द्वारा दी गई सहायता से ही उन्होंने अपनी पुत्री की नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कराई। आज पुष्पलता सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में चारामा के चारभाठा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में पदस्थ है। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर उसे राजधानी में आयोजित श्रम सम्मेलन में सम्मानित किया गया। पुष्पलता के पूरे परिवार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को श्रमिक हितैषी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *