बिलासपुर। अंतागढ़-रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन अंतागढ़ रेलवे स्टेशन से शुभारंभ किया जा रहा है। इस गाड़ी को दिनांक 08 जुलाई, 2023 से नियमित समय सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 78834/78833 अंतागढ़- रायपुर-अंतागढ़ डेमू ट्रेन सेवा सप्ताह में छह दिन (रविवार को छोड़कर) दोनों छोर से अंतागढ़ और रायपुर से संचालित की जाएगी। इस ट्रेन में 06 सामान्य श्रेणी, 02 पावर कर सहित कुल 08 कोच के साथ अंतागढ़ और रायपुर के बीच चलेगी ।










