बारिश के मौसम में पेट, त्वचा आदि से संबंधित संक्रमण होने की आशंका बहुत ज्यादा रहती है। जरा-सी भी लापरवाही से आप डायरिया, पेचिश, टाइफाइड, कृमि संक्रमण, डेंगू, मलेरिया व त्वचा संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इन सबसे बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का उपयोग करें, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें, नियमित रूप से हाथ धोएं, हाथ मिलाने से बचें।
बाढ़ के दौरान और बाद में रहें सावधान
बाढ़ के दौरान और उसके बाद होने वाली बीमारियों में हैजा, हेपेटाइटिस ए और ई (पीलिया), टाइफाइड, लेप्टोस्पायरोसिस, डेंगू, मलेरिया आदि प्रमुख हैं।
डेंगू, मलेरिया व फाइलेरिया से बचना जरूरी
बारिश में जलजमाव, गंदगी, लंबे समय तक कीचड़ रहने और सड़ते पानी की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना भी बेहद जरूरी है। ये बीमारियां मच्छर, मक्खी और अन्य कीड़ों के माध्यम से फैलती हैं, जैसे मच्छरों से डेंगू, मलेरिया और फाइलेरिया हो सकता है। मक्खियां और कीड़े बुखार, दस्त, टाइफाइड आदि का कारण बन सकते हैं। इन सभी बीमारियों का प्रसार रोकने के लिए किसी भी स्थिति में अपने आसपास जलजमाव न होने दें। साथ ही अपने पर्यावरण को भी बहुत साफ-सुथरा रखने का ध्यान रखें।

बारिश में बैक्टीरिया, धूल के कण, तिलचट्टे और फफूंद का बढ़ना आम है, जो अस्थमा और एलर्जी को बढ़ा सकते हैं। यहां तक कि इससे गले में घरघराहट, खांसी और एलर्जी संबंधी अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं। इस दौरान वृद्ध लोगों के फिसलकर गिरने से चोट लगने की आशंका भी रहती है। इनमें कूल्हा और कलाई की हड्डी का टूटना बहुत आम चोट है। भारी बारिश और बाढ़ यात्रा में भी खलल डाल सकती है, जो सीधे मायोकार्डियल इंफार्क्शन, आपातकालीन प्रसूति जैसी चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित कर सकती है।
बरतें ये सावधानियां
- आवासीय स्थान को साफ एवं सूखा रखने का प्रयास करें।
जहां भी जरूरत हो मास्क का प्रयोग करें।
हृदय रोग, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस आदि के रोगियों को अपने साथ पर्याप्त मात्रा में दवाएं रखनी चाहिए और कोई भी खुराक नहीं छोड़नी चाहिए।
बुजुर्गों को गिरने से लगने वाली चोट से बचाने के लिए उनकी देखभाल किए जाने की जरूरत है। खासकर स्वजन को घर और बाथरूम के फर्श को स्वच्छ और सूखा रखने का ध्यान रखना चाहिए। घर और बाथरूम में उचित रौशनी का होना भी जरूरी है।
-किसी भी चिकित्सा या आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में इलाज कराएं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...