मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने सामाजिक कार्यों के लिए पुलिस विभाग में चर्चित अनुविभागीय अधिकारी संतोष पटेल का एक और अनूठा कार्य समाज के सामने आया है। इस बार उन्होंने एक सहरिया आदिवासी बच्चे को न सिर्फ स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया, बल्कि उसे लकड़ी का गट्ठा उठाकर जंगल से लकड़ी बीन का लाने जैसे कार्य से भी विमुख किया है। उनका कहना है कि बच्चे और पौधे एक जैसे होते हैं जिनके इर्द-गिर्द नकारात्मक चीजें पनपती रहती हैं और उन्हें जल्द ही प्रभावित भी कर लेती हैं। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनकी एक माली की तरह देखभाल बेहद जरूरी होती है। स्कूल खुल चुके हैं, स्कूल चलो अभियान चल रहा है ऐसे में हम सभी की जिम्मेवारी बच्चों को स्कूल भेजने की है। ग्रामीण क्षेत्र के खासकर दलित और आदिवासी परिवारों के बच्चे सरकार की लाख कोशिशों और सुविधाओं के बावजूद स्कूल नहीं जा पाते हैं।
घाटीगांव क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संतोष कुमार पटेल ने अपने ग्रामीण भ्रमण के दौरान दो बच्चों को सिर पर लकड़ी के गट्ठे उठाए हुए देखा तो उन्होंने अपना वाहन रुकवा दिया और उनसे पूछताछ शुरू की। उनसे पूछा कि वे स्कूल जाने की उम्र में सिर पर लकड़ी के गट्ठे उठाकर क्यों घूम रहे हैं? उन्होंने दोनों बच्चों से बातचीत की उनके पास गाड़ी में मौजूद बच्चे की स्कूल की ड्रेस बैग सहित कुछ अन्य खाद्य सामग्री देकर उनका न सिर्फ खुद स्कूल में नाम लिखवाने गए, बल्कि उन्होंने बच्चों से प्रॉमिस भी लिया है कि वे अब निरंतर स्कूल जाएंगे। इससे पहले उन्होंने आदिवासी बच्चे को सड़क पर ही तैयार किया और उसे स्कूल प्राइमरी स्कूल कंचन सिंह का पुरा में छोड़ने तक गए। बच्चों के माता-पिता अपनी गरीबी और बेबसी के कारण स्कूल उन्हें स्कूल भेजने के प्रति गंभीर नहीं है उनके लिए सबसे बड़ी समस्या और जरूरत रोज कमाने खाने की है।
एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि उनके पास एक सेट स्कूल के बच्चे की ड्रेस और सामग्री थी, जिसे उन्होंने भारत आदिवासी नाम के बच्चे को दे दिया है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल में ड्रेस के अलावा पठन सामग्री मध्यान्ह भोजन आदि सभी कुछ दिया जाता है। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें न कि उन्हें मजदूरी करने के लिए जंगल में भेजें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...
By User 6 /
July 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 26, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...