Google Analytics Meta Pixel एशियाड ​​​​​​​के 11वें दिन भारत को तीन गोल्ड: जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड, किशोर ने सिल्वर जीता - Ekhabri.com

एशियाड ​​​​​​​के 11वें दिन भारत को तीन गोल्ड: जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड, किशोर ने सिल्वर जीता

हांगझोउ-भारत ने 19वें एशियन गेम्स के 11वें दिन बुधवार को तीन गोल्ड जीते हैं। वर्ल्ड एंड ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के बाद भारतीय टीम मेंस 4×400 मीटर रिले रेस में अव्वल रही। इस इवेंट की खास बात यह रही कि सिल्वर मेडल भी भारत की झोली में आया। भारत के किशोर कुमार दूसरे नंबर पर रहे। इससे पहले, आर्चरी मिक्स्ड टीम ने दिन का पहला गोल्ड दिलाया। तीसरा गोल्ड 4×400 रिले मेंस में भारत को मिला।आज भारत ने तीन गोल्ड के अलावा पांच सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत 12 मेडल जीते हैं। इन मेडल के साथ भारत के कुल मेडल 81 हो गए हैं। इनमें 18 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इन मेडल के सहारे भारत ने एशियन गेम्स में अपने ऑलटाइम बेस्ट परफॉर्मेंस को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले, भारत ने पिछले एशियाड में 70 मेडल जीते थे। इनमें 16 गोल्ड, 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज शामिल रहे। भारत 1951 में पहली बार हुए एशियाड से ही गेम्स का हिस्सा रहा है। तब नई दिल्ली ने ही मेजबानी की थी। भारत ने सभी 18 एशियाड में हिस्सा लिया- भारत ने आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में गोल्ड हासिल किया। गोल्ड मेडल मैच में ओजस प्रवीण और ज्योति सुरेखा की भारतीय जोड़ी ने कोरिया की जोड़ी को 159-158 के स्कोर से हराया। वहीं, चाइनीज ताइपे ने ब्रॉन्ज जीता। जेवलिन थ्रो इवेंट में डिफेंडिंग चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपने सीजन बेस्ट थ्रो के साथ अपने खिताब का बचाव किया। उन्होंने 88.88 मीटर का डिस्टेंस कवर किया। इस इवेंट में सिल्वर भी भारतीय खिलाड़ी के नाम रहा। किशोर कुमार जेना 87.54 मीटर के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहे। नीरज और किशोर ने चौथे प्रयास में बेस्ट स्कोर किया। किशोर ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया। उन्हें ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है। एथलेटिक्स- मेंस 4×400 मीटर रिले​​​​: भारतीय टीम पहले स्थान पर रही​ जेवलिन थ्रो इवेंट के तुरंत बाद भारतीय टीम मेंस 4×400 मीटर रिले रेस में पहले स्थान पर रही। भारतीय धावकों ने 3 मिनट 01.58 सेकेंड का समय निकाला और नेशनल रिकॉर्ड बनाया। चार धावकों की इस मिली-जुली रेस में भारत की ओर से मोहम्मद अनस, अमोज जम्बो, मोहम्मद अजमल और राजेश रमेश ने दौड़ लगाई। कतर (3 मिनट 02.05 सेकेंड) दूसरे और श्रीलंकाई टीम (3 मिनट 02.55 सेकेंड) तीसरे स्थान पर रही।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *