नई दिल्ली-25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने अपने घोषणा-पत्र को जन घोषणा पत्र-II का नाम दिया है। इससे पहले 2018 में सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जन घोषणा-पत्र का नाम दिया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जयपुर स्थित वार रूम से कांग्रेस पार्टी का घोषणा-पत्र जारी किया है। 85 पन्ने के घोषणा-पत्र में पार्टी ने अपनी सात चुनावी गारंटियों पर जोर दिया है। इसके अलावा सत्ता में आने पर 12 वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने की बात कही गई है।
- कांग्रेस के जन घोषणा-पत्रll में सबसे पहले गृह लक्ष्मी गारंटी का जिक्र किया गया है। इसके तहत हर परिवार की महिला मुखिया को हर साल रुपए 10,000 गारंटी से दिए जाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि इससे गृहणियों के श्रम को सम्मान और आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान होगी।
- दूसरे स्थान पर गौधन गारंटी का वादा है जिसके तहत गौवंशपालकों से दो रुपये प्रति किलोग्राम गोबर खरीदा जाएगा। कहा गया है कि इससे पशुपालकों को समृद्धि मिलेगी और खाद निर्माण से कृषि में उन्नति होगी और भूमि की उर्वरता बढ़ेगी।
- तीसरे स्थान पर मुफ्त लैपटॉप/टैबलेट की गारंटी का जिक्र किया गया है। इसके तहत राजकीय महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रवेश के समय फ्री लैपटॉप/टेबलेट दिया जाएगा। कांग्रेस ने उद्देश्य में कहा कि मुफ्त लैपटॉप/टैबलेट से शिक्षा और संचार का आधुनिकीकरण होगा और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का भाव आएगा।
- चौथी गारंटी चिरंजीवी आपदा राहत बीमा की है। इसके तहत प्राकृतिक आपदा प्रभावित प्रति परिवार को 15 लाख रुपये तक का फ्री बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। दावा किया गया कि यह बीमा बाढ़, तूफान, अकाल जैसी प्राकृतिक आपदाओं में सुरक्षा कवच बनेगा।
- पांचवीं गारंटी अंग्रेजी माध्यम शिक्षा को लेकर है जिसमें ‘चलो दुनिया से बात करे और भविष्य के रास्ते खोले’ का नारा दिया गया है। इसके तहत हर इच्छुक बच्चे को मुफ्त इंग्लिश मीडियम शिक्षा का अवसर गारंटी से मिलेगा। जिससे बच्चे देश दुनिया से जुड़ सकेंगे, उनके अवसरों में वृद्धि होगी और अभिभावकों का आर्थिक भार कम होगा।
- छठवीं गारंटी 500 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराने की है। कांग्रेस ने कहा कि भविष्य में इसे 400 रुपये करने की गारंटी देते हैं। कांग्रेस ने कहा, ‘राज्य सरकार ने देश के सबसे सस्ते रुपए 500 की सिलेंडर योजना का विस्तार NFSA एवं BPL परिवारों के लिए करने की गारंटी दी हैं। हम भविष्य में उज्जवला, NFSA एवं BPL परिवारों को और राहत देते हुए रुपए 400 का एलपीजी गैस सिलेंडर करवाएंगे।’
- सातवें स्थान पर ओल्ड पेंशन स्कीम का जिक्र है। कांग्रेस ने कहा कि उपलब्ध ओ.पी.एस. को मजबूत करने हेतु कानून का निर्माण किया जाएगा।
More News:
- राष्ट्रपति और पीएम ने किया नारी शक्ति को सलाम-मोदी बोले- आपकी उपलब्ध्यिों पर देश को गर्व
- नए संसद भवन के उद्घाटन पर PM मोदी ने जारी किया 75 रुपये का सिक्का
- केरल महिला कांग्रेस प्रमुख ने टिकट नहीं मिलने पर मुंडवाया सिर, दे दिया इस्तीफा
- यूपी में एक और मामला: पुलिस ने दिया था सुरक्षा के लिए गनर पर परिवार को खुलेआम मारी गोली
- पेंशन लेने वाले बुजुर्गों को बड़ी राहत, केंद्र ने जारी किया नया सर्कुलर
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...










