Google Analytics Meta Pixel शराबी बेटे ने मां की राड से हत्या की, पिता रातभर दूसरे गांव में छुपकर बचाई जान - Ekhabri.com

शराबी बेटे ने मां की राड से हत्या की, पिता रातभर दूसरे गांव में छुपकर बचाई जान


रायपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना इलाके के ग्राम कर्रा में रात शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां की लोहे की रॉड से पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे के भीतर गांव से गिरफ्तार कर लिया। थाना से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम कर्रा के भंवरडोल निवासी 27 वर्षीय प्रेमसाय उरांव रात आठ बजे शराब पीकर घर आया। इसके बाद शराब पीने के लिए अपनी मां व पिता से पैसे मांगे। पैसे नहीं मिलने पर 45 वर्षीय मां नोहरी बाई उरांव व पिता 50 वर्षीय रामजतन उरांव को रॉड से मारने के लिए दौड़ाया। इसके बाद उसके पिता ने किसी तरह भागकर झींगों गांव में रिश्तेदार के घर रात गुजारी। इसके बाद मां की हत्या कर फरार हो गया। सुबह आरोपी के पिता ने थाना पहुंच घटना की जानकारी दी। सूचना पर तत्काल उप निरीक्षक अखिलेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम को जानकारी देकर मौके पर पहुंचे। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी प्रेमसाय उरांव को गांव से ही घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 302 पंजीबद्ध किया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक अखिलेश सिंह के साथ सहायक निरीक्षण राजकुमार यादव, गोपालरत डहरिया, प्रमोद मिंज, छविकान्त शामिल थे।


पत्नी पहले ही बच्चों को छोड़ चली गई थी मायके
पति के शराब पीने से तंग आकर आरोपी युवक की पत्नी पहले ही अपने मायके चली गई थी। घर में मृतका के शव के पास पूरी रात आरोपी के दो छोटे-छोटे बच्चे रोते रहे। सुबह जब रामजतन घर पहुंचा तो पत्नी का शव पड़ा था और बच्चे रो रहे थे। आरोपी ही बच्चों को मायके जाते समय साथ नहीं जाने दिया था।

Read Also  सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश


अवैध शराब के कारण बढ़ रहे अपराध
ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब बिक्री के कारण नशे में हर साल कई हत्या की वारदात हो रही हैं। इसके बाद भी शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है। आबकारी विभाग के अधिकारी फील्ड में बेहद कम दिखते हैं। गांव में अंग्रेजी शराब बेचने वाले कोचियों से आबकारी के अधिकारियों की सेटिंग है। जिसके कारण कार्रवाई नहीं होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, रायपुर में बड़ा विकास कदम

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *