इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध को एक विराम मिल सकता है। दोनों के बीच चार दिनों के संघर्ष विराम की सहमति बन गई है। समझौते के तहत फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास 7 अक्टूबर को अगवा कर बंधक बनाए गए लोगों में से 50 महिलाएं और बच्चे रिहा करेगा। इसके बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद 150 फलस्तीनी महिलाएं और बच्चे छोड़ेगा। हालांकि इजरायली जेलों से हत्या के आरोप में बंद किसी भी कैदी की रिहाई नहीं होगी। इस डील के बावजूद इसके लागू होने में संदेह व्यक्त किया जा रहा है। ऐसे में डील खटाई में पड़ सकती है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल और हमास दोनों ने डील का आधिकारिक ऐलान किया था। इजरायल ने कहा कि चार दिनों का यह युद्धविराम आगे भी बढ़ सकता है। हालांकि इसके लिए हमास को शर्तें पूरी करनी होगी। इजरायल की शर्त है कि हर दिन हमास 10 इजरायली बंधकों को रिहा करता है तो एक एक दिन का युद्ध विराम बढ़ता जाएगा। गुरुवार युद्ध विराम लागू होना था। इसके कुछ घंटे बाद हमास इजरायली बंधकों को छोड़ता और इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ता, लेकिन इजरायली सेना के मुख्य प्रवक्ता डेनियल हगारी ने एक ब्रीफिंग में कहा कि उन्हें नहीं पता कि युद्धविराम किस समय शुरू होगा।
गौरतलब है कि बीते 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने अचानक इजरायल पर हमला कर दिया था। इसमें सैकड़ों बेगुनाह लोग मारे गए थे। इस दौरान हमास ने 240 लोगों को बंधक बना लिया था। जिसके बाद से इजरायल गाजा पट्टी में घुसकर जवाबी कार्रवाई कर रहा है, जिसमें अब तक 14,000 से ज्यादा नागरिक मारे जा चुके हैं और 2,700 अन्य लोग लापता हैं। मरने वालों से मासूम बच्चों और महिलाओं की तादात बहुत ज्यादा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस वर्ष पर्यटकों के लिए सफारी सत्र निर्धारित समय से 12 दिन पहले शुरू कर दिया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर्यटकों की सुविधा को ध्यान...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...