आयकर ने बैंकों को भेजी चिट्ठी: बैंक पूछ रहे एक से ज्यादा अकाउंट खुलवाने की जरूरत क्यों पड़ी
रायपुर। ऐसे लोग जिनके पास एक से अधिक बैंक खाते हैं और वे उन्हें चला भी रहे हैं, आयकर विभाग ने राजधानी समेत प्रदेश प्रदेश के सभी बैंकों को पत्र लिखकर ऐसे सभी लोगों की सूची मांग की है। यही नहीं, आयकर ने बड़े वित्तीय लेन-देन करने वाले लोगों के नाम और उनके ट्रांजेक्शन का हिसाब-किताब भी मांगा है। एक से ज्यादा खाते वालों की सूची बैंकों की तरफ से आयकर को मिलने भी लगी हैं। अफसर ऐसे लोगों से पूछ रहे हैं कि एक ही मोबाइल नंबर या नाम से एक साथ तीन-चार या ज्यादा खाते खुलवाने की जरूरत क्यों पड़ी। आमतौर पर नौकरी करने वाले लोगों के खाते ज्यादा हैं, क्योंकि अलग-अलग कंपनियों की सैलरी अलग-अलग बैंकों में जाती है। यही नहीं, जरूरी है कि जिस बैंक में खाता हो, कोई व्यक्ति उसी से लोन या क्रेडिट कार्ड ले। वे अलग बैंक का चयन कर लेते हैं, इसलिए खातों की संख्या बढ़ जाती है। अफसरों के मुताबिक अगर नौकरीपेशा लोगों के एक से अधिक खाते हैं और हर खाते में ट्रांजेक्शन बेहद सामान्य है, तो उन्हें परेशानी नहीं है। लेकिन अगर उनके खातों में बड़े ट्रांजेक्शन हो रहे हैं, तो वे घेरे में आ सकते हैं। बड़े ट्रांजेक्शन वालों को नोटिस भेजकर बुलाया जाएगा और पूछा जाएगा कि अलग-अलग खाते में जो रकम जमा की जा रही है, उसका सोर्स आॅफ इंकम क्या है?
इसलिए कर रहे जांच
मार्च से लॉकडाउन की वजह से केंद्र और राज्य सरकार के खजाने पर कई तरह के प्रभाव हुए हैं। इसलिए केंद्र सरकार ने देश की सभी टैक्स संबंधित एजेंसियों को ज्यादा से ज्यादा राजस्व जुटाने के लिए कहा है। ताकि इससे सरकार के कामकाज और जनहितकारी योजनाएं प्रभावित न हो। इसलिए आयकर विभाग भी ऐसे लोगों की जांच तेज कर रहा है जो सरकारी फंड को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी वजह से आयकर विभाग ने बैंक से ऐसे लोगों के खातों की जानकारी मांगी है, जो ज्यादा खातों से बैंक ट्रांजेक्शन कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...