बारिश और कोहरे की वजह से गुरुवार को परिवहन सेवा ध्वस्त रही। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से आने-जाने वाली 12 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इससे नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। नारेबाजी भी की है। कुछ फ्लाइट डायवर्ट हुई हैं। दूसरी तरफ, ट्रेन सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। ट्रेनें 18 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही हैं। बिजली कटौती खूब हुई। वहीं, बारिश के साथ ठंड बढ़ी है। खेती-किसानी प्रभावित हुई है। खलिहान में पड़े धान भीग गए हैं।
फ्लाइटें निरस्त, 2160 से ज्यादा यात्रियों की मुश्किल बढ़ी
बाबतपुर (वाराणसी)। कोहरे की वजह से लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए जाने और आने वाली 12 उड़ानें बृहस्पतिवार को निरस्त कर दी गई। इससे 2160 से ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई फ्लाइटें देरी से आईं तो कुछ दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट कर दी गईं। इससे यात्रियों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नाराज यात्री व उनके परिजनों ने टर्मिनल बिल्डिंग में हंगामा भी किया।फ्लाइटों के एक साथ निरस्तीकरण और विलंबित होने से टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों की भीड़ हो गई। तमाम यात्री टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर जमीन पर बैठे दिखे। परेशान यात्रियों ने एयरलाइंस के प्रतिनिधियों से फ्लाइट के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एयरलाइंस के प्रतिनिधियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। मामला बढ़ता देख सीआईएसएफ के जवानों को बुलाना पड़ा।
हवा में चक्कर लगाने के बाद लौटी हैदराबाद की फ्लाइट
इंडिगो बंगलूरू का विमान निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन रनवे पर दृश्यता कम होने के कारण विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, विस्तारा के मुंबई के विमान को लखनऊ और इंडिगो के चेन्नई के विमान को रांची एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। हैदराबाद से आई फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट के ॅऊपर हवा में चक्कर लगाती रही, लेकिन दृश्यता कम होने की वजह से लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद फ्लाइट हैदराबाद चली गई। इंडिगो की फ्लाइट से पुणे जाना था। इसके लिए बृहस्पतिवार तक ऑफिस से छुट्टी ली थी। शुक्रवार को ऑफिस पहुंचना जरूरी था। देर रात 1.40 बजे की फ्लाइट थी। अब दूसरे दिन जाना पड़ेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...