बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इन 71 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे कड़ी निगरानी और सुरक्षा पुख्ता व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू करवाया गया है। मतदान के दौरान कोविड-19 को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन भी करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी केंद्रों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। कुल 31,380 मतदान केन्द्रों के लिए 31,380-31,380 सेट EVM और VVPAT का प्रबंध किया गया है। आज जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है उनमें से 35 संवेदनशील और कुछ अतिसंवेदनशील हैं। वहां मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच एवं चार बजे निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के 71 विधानसभा सीटों में से क्षेत्रवार सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र चैनपुर है, मतदातावार सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र हिलसा है और सबसे छोटा क्षेत्र बरबीघा है। इसी तरह प्रथम चरण में गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से इस बार सबसे ज्यादा प्रत्याशी (27) तथा कटोरिया से सबसे कम प्रत्याशी (5) मैदान में हैं।
इस चरण में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी 41 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें से 35 सीटें वैसी हैं जहां से जदयू चुनाव लड़ रही है। पहले चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाली श्रेयसी सिंह जमुई से चुनाव मैदान में है। उनका मुकाबला राजद के विजय प्रकाश से है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले जयप्रकाश नारायण यादव के भाई हैं। वहीं, जय प्रकाश नारायण यादव की पुत्री दिव्या प्रकाश तारापुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। पहले चरण के के चुनाव में राज्य मंत्रिमंडल के छह सदस्य किस्मत आजमा रहे हैं जिसमे गया शहर से प्रेम कुमार, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बांका से राम नारायण मंडल, जहानाबाद से कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, दिनारा से जयकुमार सिंह, राजपुर से संतोष कुमार निराला शामिल हैं।
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदाताओं से खास अपील की है। नीतीश ने ट्वीट किया, ‘लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है। यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकालिए। आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...