Google Analytics Meta Pixel बिहार में पहले चरण के लिए 71 सीटों पर वोटिंग जारी, नीतीश ने कहा-विकास को हर वोट जरूरी - Ekhabri.com

बिहार में पहले चरण के लिए 71 सीटों पर वोटिंग जारी, नीतीश ने कहा-विकास को हर वोट जरूरी

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इन 71 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे कड़ी निगरानी और सुरक्षा पुख्ता व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू करवाया गया है। मतदान के दौरान कोविड-19 को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन भी करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे।

उन्‍होंने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी केंद्रों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। कुल 31,380 मतदान केन्द्रों के लिए 31,380-31,380 सेट EVM और VVPAT का प्रबंध किया गया है। आज जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है उनमें से 35 संवेदनशील और कुछ अतिसंवेदनशील हैं। वहां मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच एवं चार बजे निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के 71 विधानसभा सीटों में से क्षेत्रवार सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र चैनपुर है, मतदातावार सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र हिलसा है और सबसे छोटा क्षेत्र बरबीघा है। इसी तरह प्रथम चरण में गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से इस बार सबसे ज्यादा प्रत्याशी (27) तथा कटोरिया से सबसे कम प्रत्याशी (5) मैदान में हैं।

इस चरण में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी 41 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें से 35 सीटें वैसी हैं जहां से जदयू चुनाव लड़ रही है। पहले चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाली श्रेयसी सिंह जमुई से चुनाव मैदान में है। उनका मुकाबला राजद के विजय प्रकाश से है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले जयप्रकाश नारायण यादव के भाई हैं। वहीं, जय प्रकाश नारायण यादव की पुत्री दिव्या प्रकाश तारापुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। पहले चरण के के चुनाव में राज्य मंत्रिमंडल के छह सदस्य किस्मत आजमा रहे हैं जिसमे गया शहर से प्रेम कुमार, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बांका से राम नारायण मंडल, जहानाबाद से कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, दिनारा से जयकुमार सिंह, राजपुर से संतोष कुमार निराला शामिल हैं।

Read Also  पीएम मोदी बोले-फिल्म द केरल स्टोरी ने किया आतंकी साजिशों का खुलासा

इस बीच मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदाताओं से खास अपील की है। नीतीश ने ट्वीट किया, ‘लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है। यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकालिए। आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है।’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *