अत्याचार ना सहें, चुप ना रहे, चुप्पी तोड़े, साहसी बनें और आत्मरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहें
स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए वर्चुअल क्लास के द्वारा सेल्फ डिफेंस पर जन जागरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन व्याख्याता पूनम सिंह द्वारा रविवार को किया गया, इसे व्याख्याता पूनम सिंह ने होस्ट किया, जिसमें सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट और अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी हर्षा साहू (रायपुर) ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
सेल्फ डिफेंस के इस वर्चुअल जन जागरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट हर्षा साहू ने हमलावर व्यक्ति से बचने और हमले के विरुद्ध आत्मरक्षा के लिए उठाए जाने वाले तरीकों को समझाया। उन्होंने कहा कि भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर अमर्यादित हरकत करने वालों से डरने की बजाय तत्काल उनका विरोध करना चाहिए अन्यथा ऐसे तत्वों का मनोबल बढ़ता है और उनकी अमर्यादित हरकतें बढ़ती है।
वर्चुअल कार्यक्रम की होस्ट पूनम सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा हमारा मौलिक अधिकार है। बच्चे और स्कूली विद्यार्थी हमलावरों के लिए सॉफ्ट टारगेट होते हैं इसलिए उन्हें आत्मरक्षा की टेक्निक सीखने की सबसे ज्यादा जरूरत है। बच्चों और स्कूली विद्यार्थियों पर हमले की बढ़ती घटनाओं के कारण ऐसे कार्यक्रम कराने की आवश्यकता महसूस हुई, जिसमें बच्चे और स्कूली विद्यार्थी अपने विरुद्ध होने वाले हमले, छेड़खानी और अमर्यादित हरकतों का सामना कैसे करें, इसकी जानकारी दी जा सके। हमलों और अत्याचार के खिलाफ चुप रहना सबसे बड़ी कमजोरी है इसलिए चुप ना रहे, चुप्पी तोड़े, साहसी बनें और आत्मरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहें।
सेल्फ डिफेंस की वर्चुअल मीटिंग में बच्चों को गुड टच बैड टच जैसे बिंदुओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, कोरबा सूरजपुर जिले सहित छत्तीसगढ़ के अनेकों हिस्सों की शिक्षिकाएं और स्कूली छात्र/ छात्राएं शामिल हुए।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...