लद्दाख में चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बर्फ से जमी पैगांग झील पर देश, विदेश के धावकों ने दौड़ लगाकर उच्च मनोबल का प्रदर्शन किया। लेह विश्व की सबसे उंची दूसरी फ्रोजन पैंगांग लेक मैराथन में देश, विदेश के 120 धावकों ने हिस्सा लिया। वर्ष 2023 में पहली मैराथन का अायोजन कर लद्दाखियों ने गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवा दिया था। अब दूसरी फ्रोजन मैराथन का आयोजन 14,273 फीट की ऊंचाई पर जमी हुई झील में शून्य से 15 डिग्री नीचे के तापमान में हुआ। सेना की चौदह कोर के समर्थन से मेराथन का आयोजन लद्दाख के एडवेंचर स्पोर्ट्स फाउंडेशन व लद्दाख प्रशासन द्वारा किया गया। जमी हुई झील में 21 किलाेमीटर व 10 किलोमीटर श्रेणियों में हुई इस मैराथन में 7 देशों के 120 धावकों ने हिस्सा लिया।
लद्दाख खेल विभाग के सचिव रविन्द्र कुमार ने इस मैराथन में मुख्य अतिथि के रूप से मौजूद थे। उनके साथ इस मौके पर लेह स्वायत्त पर्वतीय परिषद के चुशुल से पार्षद कौंचुक स्टेंजिन भी मौजूद थे। मुख्यअतिथि ने मैराथन के दोनों वर्गाे के विजेताओं को पुरस्कार बांटे। उन्होंने फ्रोजन लेक मैराथन के आयोजन के लिए आयोजक को बधाई देते हुए कहा कि लद्दाख में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। मैराथन का आयोजन लद्दाख मं तेजी से पिघल रहे हिमालय के ग्लेशियरों के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से किया गया। इसके माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान नही दिया गया कि तो यह मैराथन आखरी भी हो सकती है। इसके साथ इसका आयोजन से पूर्वी लद्दाख के चांगथांग को शीतकालीन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया गया।
इस दौड़ में देश, विदेश के पर्यटकों के साथ पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग, मान, मेराक, स्पैंगमिक, फोबरांग व आस पास के गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लद्दाख की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। पार्षद कौंचुक स्टेंजिन ने बताया कि मैराथन का आयोजन विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मियों में तो पर्यटक आते हैं लेकिन सर्दियों में काफी कम लोग आते हैं। ऐसे में लेह पर्वतीय परिषद, लद्दाख प्रशासन द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है कि शीतकालीन खेलों में भी लद्दाख देश, विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद बने। उन्होंने ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सेना की सराहना करते हुए कहा कि मैराथन में बच्चों से लेकर बड़ों तक का हिस्सा लेना सराहनीय है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 10, 2026 /
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...