Google Analytics Meta Pixel रणजी से दूरी बनाने के लिए श्रेयस ने कमर में दर्द की झूठी शिकायत की? - Ekhabri.com

रणजी से दूरी बनाने के लिए श्रेयस ने कमर में दर्द की झूठी शिकायत की?

मुंबई-पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी में खेलने को लेकर ड्रामा जारी है। बीसीसीआई सचिव जय शाह की चेतावनी के बावजूद ईशान किशन ने रणजी से दूरी बना रखी है। वहीं, श्रेयस अय्यर को उनके खराब फॉर्म के लिए इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन मैचों से टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें भी रणजी खेलने की सलाह दी गई थी। हालांकि, श्रेयस ने कमर में दर्द की वजह से रणजी से दूरी बनाई थी। अब उनकी चोट को लेकर बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई को लिखी एक चिट्ठी में एनसीए ने श्रेयस को फिट करार दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर तमाम बातें चल रही हैं। कुछ फैंस ने तो यहां तक कहा है कि रणजी में नहीं खेलने के लिए श्रेयस ने बहाना दिया और चोट की झूठी कहानी रची।

श्रेयस को कोई ताजा चोट नहीं
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में खेल विज्ञान और मेडिसिन के प्रमुख नितिन पटेल ने पुष्टि की है कि श्रेयस को कोई ताजा चोट नहीं है और वह फिट हैं। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के सूत्रों के अनुसार श्रेयस अय्यर पीठ दर्द के कारण बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्राफी क्वार्टर फाइनल मैच से दूरी बना ली है। वहीं, नितिन के अनुसार, अय्यर को कोई चोट नहीं है और शुक्रवार से शुरू होने वाले मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं। शुक्रवार को मुंबई बड़ौदा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगा। पिछले हफ्ते बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खिलाड़ियों को चेतावनी दी थी कि अगर केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर रणजी ट्रॉफी नहीं खेलते हैं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। विकेटकीपर ईशान किशन मानसिक थकान के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे को बीच में ही छोड़कर चले गए और झारखंड के लिए रणजी खेलने तक नहीं पहुंचे। वह बड़ौदा में हार्दिक पांड्या के साथ आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं। जय शाह ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को सख्त चेतावनी दी थी कि अगर वह रणजी से दूरी बनाते हैं तो चयनकर्ता कोई भी सख्त फैसला ले सकते हैं।

श्रेयस को बड़ौदा के खिलाफ खेलने के लिए कहा गया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने एनसीए से मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद श्रेयस अय्यर को रणजी खेलने के लिए कहा है। श्रेयस पहले भी पीठ की चोटों से प्रभावित हुए थे और वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पिछले साल के आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। उनके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का नेतृत्व करने की संभावना है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *