पुलिस की गाड़ी एक i20 कार के पीछे दौड़ रही है और कार बैक गियर में पीछे की ओर दौड़ रही है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। मगर, यह शूटिंग नहीं, हकीकत है। गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम इलाके की एलीवेटड रोड पर पुलिस की गाड़ी एक i20 कार के पीछे दौड़ रही है और कार बैक गियर में पीछे की ओर दौड़ी जा रही है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक i20 कार तेजी से दौड रही है। इसके बाद पुलिस एलिवेटेड रोड पर i20 कार को रोकने का प्रयास किया तो i20 सवार चालक ने पुलिस को अपनी ओर आता देखकर कार को बैक गियर में ही दौड़ा लिया। ऐसे में पुलिस की गाड़ी ने भी लगभग 2 किलोमीटर तक i20 कार का पीछा किया। साथ में चल रहे राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। कार सवार वहां से बचकर निकल गया। ऐसे में बैक गियर में दौड़ते समय कई गाड़ियों से दुर्घटना होते-होते बची। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस के अनुसार, एलिवेटेड पर तैनात पुलिसकर्मियों को वहां से गुजरते हुए किसी कार सवार ने सूचना दी कि एक i20 कार एलिवेटेड रोड पर रश ड्राइविंग करती हुई चल रही है। ऐसे में अन्य गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है। सूचना के बाद वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने जब i20 कार को रोकने का प्रयास किया, तब गाड़ी में सवार ड्राइवर ने कार को उल्टी दिशा में बैक गियर में दौड़ा लिया। पुलिस कर्मियों ने गाड़ी का पीछा किया पर काफी दूर पीछा करने के बाद भी जब कार सवार नहीं रुका और कई अन्य गाड़ियों से दुर्घटना होने का अंदेशा देख पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ी को धीमी किया, तभी i20 कार सवार गाड़ी को मोड़कर वहां से भाग गया। कार मे कौन सवार था और वह पुलिस कर्मी की गाड़ी को देखकर बैक गियर में क्यों भागा? यह सब अभी सवालों के घेरे में है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी की पहचान और कार चालक तक पहुंचाने की बात जरूर कह रही है, लेकिन जिस तरीके से उल्टी दिशा में पुलिसकर्मियों ने i20 कार का पीछा किया, इसकी जांच भी अब एसीपी इंदिरापुरम को सौंप दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 10, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...