Google Analytics Meta Pixel दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है इंडियन इकोनॉमी - Ekhabri.com

दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है इंडियन इकोनॉमी

भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना हुआ है. इसकी तेज रफ्तार का ताजा उदाहरण India Q3 GDP के आंकड़े से भी लगाया जा सकता है। सरकार द्वारा जारी डाटा तमाम पूर्मानुमान से कहीं ज्यादा बेहतर रहा है और दिसंबर तिमाही में देश की इकोनॉमी 8.4 फीसदी की ग्रोथ रेट से आगे बढ़ी है। ये आंकड़ा देखकर अमेरिका से लेकर चीन और जापान तक हैरान है। सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में जीडीपी के आंकड़ों इंडियन इकोनॉमी की तेज रफ्तार की गवाही दे रहे हैं। साल-दर-साल 8.4 फीसदी की यह दर साल 2022 की दूसरी तिमाही के बाद से सबसे मजबूत वृद्धि है। इससे पिछली सितंबर तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.6 फीसदी रही थी। भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार के ताजा आंकड़े देखने के बाद NSO ने अपने दूसरे पूर्वानुमान में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए देश की ग्रोथ रेट 7.6 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया है। इससे पहले जनवरी 2024 में इसके 7.3 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था।

 

 

 

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा 29 फरवरी को जारी आंकड़ों पर गौर करें तो विनिर्माण क्षेत्र यानी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 11.6 फीसदी की दर से वृद्धि देखने को मिली है। वहीं एग्रीकल्चर सेक्टर में ग्रोथ रेट 3.8 फीसदी रहा है। इस उछाल के साथ भारत ने दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था का टैग बरकरार रखा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के ये आंकड़े एसबीआई रिसर्च से लेकर World Bank-IMF तक के जताए गए पूर्मानुमानों से कहीं ज्यादा है और इसकी चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। एक ओर जहां SBI Research ने तीसरी तिमाही में जीडीपी 6.7-6.9 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद जताई थी, तो वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का भारत की Q3 जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7 फीसदी जताया गया था। इसके अलावा रेटिंग एजेंसी ICRA ने दिसंबर तिमाही में GDP ग्रोथ सिर्फ 6 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। ये सारे पूर्वानुमान भारतीय इकोनॉमी के तेज रफ्तार के आगे फीके पड़ गए हैं।

Read Also  बेमौसम बरसात के दौरान बिजली गिरने से 20 की मौत

 

 

 

तिमाही आधार पर तूफानी तेजी के साथ बढ़ रही Indian Economy के आंकड़ों ने वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ जैसी वैश्विक इकाइयों के भारत पर भरोसे को और भी बढ़ाने का काम किया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने FY24 के लिए भारत का जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 6.7 फीसदी किया है, जबकि इसकी तुलना में दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की हालत पतली नजर आ रही है। IMF Forecast के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था चीन (4.6%), अमेरिका (2.1%), जापान (0.9%), फ्रांस (1%), यूके (0.6%) जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से बेहतर प्रदर्शन करेगी।

 

 

 

लगातार तीन तिमाहियों भारत की जीडीपी ने तेज रफ्तार पकड़ी है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ दर 7.8 फीसदी दूसरी तिमाही में 7.6 फीसदी, और तीसरी तिमाही में 8.4 फीसदी रहा है। विकास दर के मामले में भारत का प्रदर्शन किसी भी दूसरे देश के मामले में सबसे अधिक है. इसका अंदाजा इस बात लगाया जा सकता है कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अमेरिका का जीडीपी ग्रोथ 3.2 फीसदी, ब्रिटेन का 0.1 फीसदी, कनाडा ग्रोथ रेट 1 फीसदी, चीन का ग्रोथ 5.2 फीसदी और जापान का ग्रोथ रेट (Japan GDP Growth Rate) 0.4 फीसदी रहा था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *