Google Analytics Meta Pixel अभनपुर हत्याकांड:एक साथ जली पांच चिताएं - Ekhabri.com

अभनपुर हत्याकांड:एक साथ जली पांच चिताएं

जांच में खुलासा- युवक ने साड़ी के टुकड़े से घोंटा पत्नी, मां और बच्चों का गला, फिर लगा ली फांसी


रायपुर। रायपुर जिले अभनपुर स्थित केंद्री गांव में मंगलवार की शाम एक साथ पांच चिताएं जली। जिसने भी इस मंजर को देखा मायूस हो उठा। पूरे गांव में इस घटना की वजह से मातम का माहौल है। केंद्री के मुक्तिधाम में मृतक के भाई ने परिवार के लोगों का अंतिम संस्कार किया। दरअसल सुबह केंद्री गांव के निवासी कमलेश साहू (35) की साड़ी के फंदे से लटकी लाश मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो यहां दो कमरों में कमलेश की पत्नी प्रमिला और बेटे नरेंद्र दूसरे कमरे में बेटी कीर्ति और मां ललिया बाई की लाश मिली थी।


साड़ी के टुकड़े को बनाया हथियार
अब तक तक की जांच में इस केस से जुड़ा अहम खुलासा हुआ है। अभनपुर पुलिस ने बताया कि साड़ी को फाड़कर उसके पतले टुकड़े से मृतक कमलेश ने अपनी पत्नी, बच्चों और मां की जान ली। फिलहाल सामने आए तथ्यों के मुताबिक सबसे पहले आरोपी ने अपनी 10 साल की बेटी का दम घोंटा, फिर बूढ़ी मां और 6 साल के बेटे को मारा। इसके बाद उसने पत्नी का गला दबाया। सभी उस वक्त गहरी नींद में थे। पुलिस को साड़ी का टुकड़ा मिला है। एक ही दिन पांच अपनों की अर्थी एक साथ निकलेगी किसने सोचा था। जब इनके शव निकाले गए, तो रिश्तेदार और आसपास के लोग अपने आप को संभाल न सके।
दिवाली के तीसरे ही दिन नवा रायपुर के केंद्री इलाके में सोमवार-मंगलवार की रात कमलेश साहू (35) नाम के एक वेल्डर ने 60 साल की मां, 30 साल की पत्नी, 10 साल की बेटी और 8 साल के बेटे को एक-एक कर गला घोंटकर मार डाला, फिर खुद फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। कमलेश के कमरे में उसकी पत्नी और बेटे की लाश मिली। उसने फांसी भी इसी कमरे में लगाई। उसकी मां और बेटी का शव दूसरे कमरे में मिला। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस और फोरेंसिक अफसरों का कहना है कि गला घोंटते वक्त किसी तरह के विरोध के निशान नहीं मिले हैं। अर्थात, जिनका गला दबाया गया, सोते-सोते ही उनकी मृत्यु हो गई। इस दर्दनाक वारदात से पूरा केंद्री दहल गया है। शुरूआती जांच में लॉकडाउन की वजह से बिगड़ी आर्थिक स्थिति तथा मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) जैसी बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सुसाइड नोट मिला है, हालांकि पुलिस ने ऐसे किसी भी पत्र की बात सिरे से खारिज कर दी है। अभनपुर पुलिस के साथ रायपुर पुलिस की विशेष टीम भी हत्याकांड की जांच में जुट गई है।

Read Also  कोंडागांव- नक्सल प्रभावित व आदिवासी बहुल जिले ने देश के सामने प्रस्तुत किया उदाहरण

सुबह कमलेश और उसके परिवार की मौत की बात तब सामने आई, जब उनकी टंकी का पानी ओवर फ्लो होकर बहने लगा। गांव के कुछ लोगों ने मकान का दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से किसी ने जवाब नहीं दिया। गांव वालों ने वहीं कमलेश के मकान के बाजू में रहने वाले उसके भाई को सूचना दी। फिर गांव के सरपंच तक बात पहुंची। सरपंच ने पुलिस को सूचना दी और खुद उसके घर पहुंचे। इस बीच पुलिस आ गई। अब तक गांव वाले कई बार कमलेश के परिवार के एक-एक सदस्य का नाम पुकार चुके थे। भीतर से कोई जवाब नहीं आ रहा था। पुलिस के पहुंचते ही दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस और गांव वाले जैसे ही भीतर पहुंचे बिस्तर पर लाशें दिखाईं दी। एक कमरे में लाश के पास ही कमलेश का शव फंदे पर लटक रहा है। पुलिस के प्रारंभिक जांच के अनुसार कमलेश ने रात में पहले अपनी पत्नी और बेटे की गला दबाकर हत्या की। उसके बाद मां और बेटी को मारा। फिर आखिरी में खुद भी फंदे में झूल गया। एएसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि केंद्री में कमलेश साहू (35) मां ललिता (60), पत्नी प्रमिला (30)और बेटी कीर्ति (10)और बेटा नरेंद्र (8)एक साथ रहते थे। कमलेश नवा रायपुर में वेल्डिंग का काम करता था। मंगलवार को सुबह कमलेश फंदे में लटका मिला है। बाकी सदस्यों के शव बिस्तर पर मिले।


रात में 8.30 बजे दिखे थे बच्चे
मृतक कमलेश के दो बड़े भाई और तीन बहन हैं। पिता के मौत के बाद तीनों भाई में संपत्ति का बंटवारा हो गया। कमलेश अपनी बुजुर्ग मां को अपने पास रखा था। उसकी पत्नी गांव में ही मजदूरी करने जाती थी। सोमवार को कमलेश के गांव में मातर था। वह बच्चों को लेकर वहां गया। शाम को बच्चों के साथ ही चिकन लेकर घर लौटा। रात 8.30 बजे उसके बच्चों को आखिरी बार घर के बाहर खेलते हुए देखा गया था। रात 10 बजे मकान की लाइट बंद हो गई थी। पुलिस को शक है कि भोजन के बाद सभी सो गए। जब सभी गहरी नींद में थे, तब कमलेश ने पहले अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की। दोनों उसके साथ कमरे में सोते थे। फिर वह दूसरे कमरे में गया और अपनी बुजुर्ग मां व बेटी की हत्या की। फिर अपने कमरे में आकर फांसी लगा ली।

Read Also  बस्तर में दिखे बाघ,एक विशेष प्रजाति का


पुलिस को शक : घर में बने चिकन में जहर मिलाने से सब बेहोश, फिर हत्या
एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें मिलने के बाद पुलिस अफसरों ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया। पूरे मकान की बारीकी से जांच की गई। कमलेश की मां, पत्नी और बेटी-बेटा के गले में निशान हैं और जांच से यह संकेत मिल रहे हैं कि चारों का गला घोंटकर हत्या की गई। गला दबाने के दौरान किसी ने विरोध क्यों नहीं किया? किसी के चिल्लाने या छटपटाने की आवाज सुनकर परिवार के बाकी सदस्यों की नींद क्यों नहीं खुली? इस वजह से भोजन में जहर का शक हुआ है। किचन में पुलिस को पका हुआ चिकन मिला है। इसे जब्त करके जांच के लिए भेजा गया है।


लॉकडाउन, बीमारी से परेशान होने के कारण था अवसाद में
अभनपुर पुलिस के मुताबिक कमलेश को पथरी की बीमारी थी। वह दर्द से हमेशा परेशान रहता था और इलाज करवा रहा था। उसकी पत्नी प्रमिला को भी किडनी की समस्या थी और थाइराइड भी था। उसके शरीर में अक्सर सूजन आती थी, जिसका इलाज चल रहा था। मां भी बीमार रहती थी। लॉकडाउन के कारण कुछ महीने से कमलेश का काम बंद था। इससे उसके आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई थी और पड़ोसियों का कहना है कि वह अवसाद में नजर आने लगा था। पुलिस को पता चला है कि वह पत्नी को फोन पर बातचीत करते हुए देखकर अक्सर नाराज हो जाता था। इसे लेकर उनके बीच कुछ विवाद भी हुआ था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *