जगदलपुर-छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। उसूर थाना क्षेत्र में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस और ग्रेहाउंड की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया है। जवानों ने इस दौरान AK-47, LMG जैसे हथियार भी बरामद कर लिए हैं।










