ग्राम के सरपंच जयनंदन पोंर्ते सहित 100 से अधिक ग्रामीणों ने लिया मुफ्त चेक-अप और दवाईयों का लाभ
अम्बिकापुर; 15 अप्रैल 2024: जिले के उदयपुर ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन ग्राम घाटबर्रा में शनिवार को किया गया। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत अंबिकापुर के प्रसिद्ध साधु राम प्रहलाद राय अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस व्यापक और बहुस्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पड़ोसी गांवों फतेहपुर और तारा के निवासियों सहित कुल 110 ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित पवार, जनरल फिजिशियन एमडी डॉ. इम्तियाज अली, आर्थोपेडिक शल्य चिकित्सक डॉ. बी राकेश, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बीवी शरण्या, अदाणी इन्टरप्राइसेस (एईएल) के चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार पंगले और डॉ. चंद्र नाथ डे सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में पधारे ग्रामीणों की निःशुल्क जाँच और परामर्श के पश्चात आवश्यक दवाईयां भी वितरित की गई। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जाँच कर गंभीर बीमारियों का समय रहते उपचार कराना था।

इस दौरान ग्राम घाटबर्रा के सरपंच श्री जयनंदन सिंह पोर्ते, ग्राम प्रतिनिधि काशी प्रसाद यादव, श्री बानस आर्मो, पूर्व प्रधान पाठक श्री राम बिलास यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य संबधित परामर्श और मुफ्त दवाईयाँ प्राप्त की। इस मौके पर अदाणी फाउंडेशन के श्री सौरभ सिंह और एईएल के श्री अमित रॉय ने शिविर के प्रबंधन की देखरेख करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अदाणी फाउंडेशन सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक में सामाजिक सहभागिता के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास तथा आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। जिनमें 900 से अधिक आदिवासी बच्चों को केन्द्रीय शिक्षा मण्डल की अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्ता युक्त निःशुल्क शिक्षा सहित पौष्टिक भोजन, गणवेश, किताब, कापी स्कूल बैग इत्यादि भी प्रदान कर रहा है। साथ ही स्थानीय युवाओं और महिलाओं को आत्मनर्भर बनाने कौशल विकास केंद्र में कई जीविकोपार्जन पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिनमें गतवर्ष चलाए गए सहायक इलेक्ट्रीशियन ट्रैड के 35 पुरुष और सिलाई मशीन ऑपरेटर प्रशिक्षण की 60 महिला सहित कुल 95 प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण में सफल होने पर प्रमाणपत्र तथा किट प्रदान किया गया। अदाणी फाउंडेशन समुदायों और व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए सशक्त बनाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...