Google Analytics Meta Pixel Don 3: रणवीर सिंह की फिल्म की शूटिंग फिर टली, पहले शुरू करेंगे प्रशांत की ‘राक्षस’ - Ekhabri.com

Don 3: रणवीर सिंह की फिल्म की शूटिंग फिर टली, पहले शुरू करेंगे प्रशांत की ‘राक्षस’

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म डॉन 3 की घोषणा पिछले साल के अगस्त महीने में की गई थी। तभी से दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस साल फरवरी के महीने में फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के रूप में कियारा आडवाणी का एलान किया गया था। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग की 2025 तक के लिए टाल दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल फरवरी महीने से इसकी शूटिंग शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक रणवीर इस फिल्म से पहले ‘राक्षस’ की शूटिंग करेंगे। बताया जा रहा है कि डॉन 3 की लोकेशन के सिलसिले में फरहान इन दिनों लंदन में हैं। रिपोर्ट्स  के दावों की मानें तो फिलहाल फरहान बतौर अभिनेता इस साल अपनी फिल्म खत्म करेंगे।इसके बाद ही वे डॉन 3 पर काम शुरू करेंगे। डॉन 3 इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसका पहला भाग 2006 में रिलीज हुआ था, जिसमें शाहरुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद 2011 में इसका सीक्वल आया था। दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। वहीं, अब इसके तीसरे भाग में रणवीर सिंह को मुख्य अभिनेता के रूप में कास्ट किया गया है।  वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को जल्द ही अजय देवगन अभिनीत सिंघम अगेन में नजर आएंगे। यह रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इसमें अजय और रणवीर के अलावा करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी होंगे। इसके अलावा वे प्रशांत वर्मा की फिल्म राक्षस में भी दिखेंगे। वहीं, कियारा आडवाणी गेम चेंजर और वॉर 2 जैसी बड़े बजट की फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Read Also  कोयला घोटाला: जेल में बंद आरोपियों की रिमांड बढ़ी, अन्य को अदालत में हाजिर होने का समन जारी, उधर महादेव सट्टा मामले में आरोपियों ने रखी अजीबो गरीब मांग


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *