रायपुर, 24 जून 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने के साथ-साथ विकास के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार के इन प्रयासों में शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले सतनामी समाज का पूर्ण सहयोग है।
मुख्यमंत्री साय ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजागुरु धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब जी कर रहे थे। इस अवसर पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब सहित प्रदेश भर से आए सतनामी समाज के राजमहंत भी उपस्थित थे।
IMG 20240625 WA0006
मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि हाल ही में बलौदाबाजार जिले की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि निर्दोष लोगों को किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं किया जाएगा, लेकिन दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पूरी तरह से न्यायसंगत होगी।
मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि सरकार ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। इस समिति के समक्ष समाज निर्दोष लोगों की जानकारी दे सकता है ताकि किसी निर्दोष पर कार्रवाई न हो।
प्रतिनिधिमंडल ने एक स्वर में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शांति और सद्भावना बनाए रखने के कार्यों में अपनी पूर्ण सहभागिता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज बाबा गुरु घासीदास का अनुयायी है और हमेशा से शांतिप्रिय रहा है। समाज ने इस घटना की निंदा की और असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर सतनामी समाज के कई प्रमुख लोग, जैसे राजमाता गुरुमाता प्रवीण माताजी, गुरु सोमेश बाबा, गुरु सौरभ साहेब, राजमहंत जैत कुमार सतनामी, राजमहंत अनूप सतनामी, राजमहंत कामता प्रसाद, और राजमहंत कुंजन उपस्थित थे।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...