Google Analytics Meta Pixel इस व्यक्ति ने लिफ्ट मांगकर की 24 देशों की यात्राएं - Ekhabri.com

इस व्यक्ति ने लिफ्ट मांगकर की 24 देशों की यात्राएं

कोई व्‍यक्ति ​​​​​लिफ्ट मांगकर 24 देशों की सैर कर आया हो यह सुनकर सभी को आश्‍चर्य हो सकता है और शायद विश्‍वास न हो। मगर यह बिलकुल सत्‍य है। झारखंड के धनबाद के शुभम कुमार ने करीब तीन वर्ष में 24 देशों की यात्रा सिर्फ लिफ्ट लेकर कर ली। इस दौरान शुभन करीब छह हजार लोगों से लिफ्ट मांगी। जिनसे लिफ्ट मांगी गई, उसमें मालवाहक वाहन से लेकर बाइक तक हैं। शुभम ने लिफ्ट लेकर एक लाख किमी तक का सफर ऐसे ही तय कर लिया।

महत्‍वपूर्ण बात यह है कि 24 देश घूम आए शुभम ने कभी पिता को भनक भी नहीं लगने दी कि वह कहां जा रहा है। घर वाले यही जानते थे कि शुभम दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। शुभम के पिता पेशे से शिक्षक हैं। वह धनबाद में अपनी मौसी के साथ रहते हैं।

बकौल शुभम वह जहां पहुंचे वहां के लोगों ने पानी पिलाया,  खाना खिलाया और तो और रहने को जगह भी दी। 19 वर्षीय शुभम ने कहा, ‘दुनिया बहुत सुंदर है। हर जगह मदद करने वाले खड़े हैं।”

12वीं तक की पढ़ाई कर चुके शुभम ने बताया कि अप्रैल 2017 में वह घर से निकले। वह जानना चाहता था कि दुनियाभर के लोगों में अजनबी की मदद को लेकर क्या भावना है। किस देश की कैसी संस्कृति है। उसके दोस्तों ने मना किया, लेकिन,  वह नहीं माना। घूमने का मन बनाया तो सबसे पहले पासपोर्ट और ट्रैवल वीजा बनवाया।

उसने बताया कि लिफ्ट लेकर सबसे पहले वह दिल्ली से कोलकाता पहुंचा। वहां से बांग्लादेश चला गया। दुनिया की सैर के दौरान ढाई सौ से ज्यादा परिवारों ने उसे सहारा दिया। बांग्लादेश, थाईलैंड, मलेशिया, वियतनाम, कंबोडिया, चाइना, मंगोलिया, रूस, कजाकिस्तान, अजरबैजान, कतर, तंजानिया, दुबई, इराक, अलमेनिया, अफगानिस्तान, यूक्रेन समेत 24 देशों की यात्रा की। यात्रा के दौरान डाक्टर, वकील, क्रिकेटर और फिल्म स्टार से लेकर ठेला चलाने वालों तक ने मदद की है। किसी भी दिन भूखे नहीं सोना पड़ा। लंबे सफर के लिए जरूर कई बार इंतजार करना पड़ा। वीजा को लेकर कुछ देशों में अधिकारियों को समझाना पड़ा।

Read Also  संन्यास के बाद भी गूंजेगी अरिजीत सिंह की आवाज

शुभम के मुताबिक सबसे लंबा सफर रूस में किया। एक ट्रक से लिफ्ट मांगी,  छह दिनों तक चलता रहा। करीब 4500 किलोमीटर की यात्रा कर यूक्रेन पहुंचा। ट्रक के चालक और सह चालक जो बनाते थे वही खा लेता। बदले में उनकी मदद खाना बनाने और बर्तन धोने में करता। यहां सड़क के किनारे खड़े होकर माइनस 40 डिग्री ठंड में लिफ्ट मांगते रहे। तीन दिनों के बाद उन्हें एक मालवाहक ट्रक ने लिफ्ट दी। वहां से वे ओमियाकोन (विश्व का सबसे ठंडा गांव) रवाना हुए। वहां माइनस 72 डिग्री ठंड थी। वहां बहुत कठिनाई हुई। ठंड के कारण लोग घरों के अंदर थे। काफी चिल्लाया, लोगों को आवाज दी। दो घंटे भटकता रहा। तब लगा कि दुनिया घूमने का शौक छोड़ दूंगा। इसी बीच एक परिवार ने घर का दरवाजा खोला। बहुत मदद की।

कोविड के कारण शुभम 29 अप्रैल 2020 को अजरबैजान के बाकू में फंस गया था। वहां एक हास्टल में शरण ली। 130 रुपये प्रति रात किराया था। कुछ पैसे थे, कुछ मदद ली। खुद से खाना बनाना पड़ता था। करीब चार महीने गुजारने के बाद जब लाकडाउन खुला तो तंजानिया,  जंजीमार होते हुए अक्टूबर में भारत आया।

शुभम ने बताया कि उन्होंने काउ सर्फिंग नामक एप्लीकेशन डाउनलोड किया है। इसकी सहायता से वैसे लोगों के घर पर रुकता था जो इससे जुड़े हैं। एप्लीकेशन के माध्यम से सर्च करने पर पता चल जाता है कि जहां आप गए हैं, वहां कौन व्यक्ति अपने घर को शेयर करना चाहता है। यात्रा के दौरान ही शुभम के नाम से यूट्यूब पर वीडियो डाले। उसकी इच्‍छा है कि लोगों को अपनी कहानी के माध्यम से यह बता पाऊं कि दुनिया घूमने के लिए पैसे की कमी आड़े नहीं आती।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

दुर्ग में सख्त पुलिस कार्रवाई, नंदिनी थाना प्रभारी निलंबित…लापरवाही पर गिरी गाज

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।   गंभीर आरोपों के बाद लिया...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...