Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दो साल:आज चंदखुरी में नहीं सीएम हाउस में होगी कैबिनेट - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दो साल:आज चंदखुरी में नहीं सीएम हाउस में होगी कैबिनेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दूसरी सरकार आज दो वर्षों का कार्यकाल पूरी कर लेगी। इस अवसर पर भगवान राम की ननिहाल चंदखुरी में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक अब मुख्यमंत्री निवास में ही होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पूरी सरकार आज शाम चंदखुरी में जरूर मौजूद रहेगा। यहां सुकमा के रामाराम और कोरिया जिले के सीतामढ़ी-हरचौका से निकली राम वनगमन पर्यटन परिपथ रथयात्रा और बाइक रैली का समापन होना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 दिसम्बर 2018 को रायपुर के इनडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसकी दूसरी वर्षगांठ को सरकार ने भगवान राम और उनके छत्तीसगढ़ की जमीन पर बिताए दिनों की स्मृतियों पर केंद्रित किया है। कहा जा रहा था, 17 दिसम्बर को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक चंदखुरी के माता कौशल्या मंदिर परिसर में होगी। इस बैठक में प्रदेश की विकास योजनाओं का नया ब्ल्यूप्रिंट तैयार किया जाएगा। कैबिनेट के प्रवक्ता और प्रदेश के कृषि, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, प्रदेश में रामराज्य स्थापित करना हमारा मकसद है। उन्होंने कहा, भाजपा का राम पर एकाधिकार नहीं। मुख्यमंत्री सचिवालय ने बुधवार को बताया, मंत्रिपरिषद की बैठक गुरुवार को सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में होगी। करीब 2.45 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर से चंदखुरी के लिए रवाना होंगे।चंदखुरी पहुंचकर मुख्यमंत्री पहले नवनिर्मित गोठान का निरीक्षण करेंगे। शाम 4 से 5.30 बजे तक राम वनगमन पर्यटन परिपथ रथयात्रा का समापान समारोह होगा। इसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि हैं। सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर पर्यटन विभाग ने रथयात्रा और बाइक रैली का आयोजन किया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के इस आयोजन में सभी मंत्री, रायपुर जिले के सभी सांसद-विधायकों और पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है, समारोह के मंच से मुख्यमंत्री कोई महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं।
-शाम को बनेगी सात हजार वर्गफुट की रंगोली
शाम 6 बजे चंदखुरी से लौटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां राज्य महिला आयोग 7 हजार वर्गफुट की रंगोली बनवा रहा है। दावा है यह छत्तीसगढ़ में बनी सबसे बड़ी रंगोली होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

कल है देवशयनी एकादशी, जानिए विधि मुहूर्त

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी हिंदू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक मानी जाती है। इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसी के साथ चातुर्मास...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...