Google Analytics Meta Pixel जीएसटी काउंसिल मीटिंग के 10 बड़े निर्णय - Ekhabri.com

जीएसटी काउंसिल मीटिंग के 10 बड़े निर्णय

जीएसटी काउंसिल की बैठक में हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी में कटौती और ऑनलाइन गेमिंग से होने वाले राजस्व में 412% की वृद्धि दर्ज की गई। बैठक में नमकीन, कैंसर की दवाओं और तीर्थयात्रा पर जीएसटी में भी कमी का फैसला लिया गया।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 54वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनमें हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी में कटौती और विदेशी एयरलाइंस को जीएसटी में राहत शामिल हैं।

 

 

 

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी लागू होने से 412 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से 2000 रुपये तक के ऑनलाइन लेनदेन पर बिलडेस्क या सीसीएवेन्यू जैसे पेमेंट एग्रीगेटर्स द्वारा लगाए जाने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी को फिटमेंट कमेटी के पास भेजा गया है।

 

 

 

जीएसटी काउंसिल ने हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर कम करने का निर्णय लिया है। नमकीन पर जीएसटी की दरें भी 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत की गई हैं। वहीं, कार सीटों पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया गया है। कैंसर की दवाओं पर जीएसटी को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जो पहले 12 प्रतिशत था। तीर्थयात्रा पर जीएसटी भी अब 5 प्रतिशत कर दिया गया है।

 

 

 

इसके अलावा, विश्वविद्यालय और रिसर्च सेंटर्स, जो केंद्र या राज्य सरकार के कानून के तहत स्थापित हैं और आयकर में छूट प्राप्त करते हैं, उन्हें रिसर्च फंड में भी जीएसटी में छूट मिलेगी।जीएसटी काउंसिल ने मार्च 2026 तक कुल सेस संग्रह को 8.66 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान जताया है, और लोन सेटलमेंट के बाद 40 हजार करोड़ रुपये का सरप्लस भी अपेक्षित है। रेवेन्यू लीकेज को रोकने के लिए, जीएसटी पैनल ने अनरजिस्टर्ड व्यक्तियों द्वारा पंजीकृत व्यक्तियों को कमर्शियल प्रॉपर्टी किराए पर देने को रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (RCM) के तहत लाने का निर्णय लिया है। निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी पैनल ने बिजनेस-टू-कस्टमर (B2C) जीएसटी चालान प्रणाली की शुरुआत का भी निर्णय लिया है, जो 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *