Google Analytics Meta Pixel जिनके पास वर्ष 1950 के बाद का जाति प्रमाण पत्र नहीं उनका बनेगा प्रमाण पत्र - Ekhabri.com

जिनके पास वर्ष 1950 के बाद का जाति प्रमाण पत्र नहीं उनका बनेगा प्रमाण पत्र

रायपुर। सोमवार को नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन के तृतीय तल सभा कक्ष में नगर निगम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग की सलाहकार समिति की बैठक विभाग के अध्यक्ष सुन्दर जोगी की अध्यक्षता, विभाग के प्रभारी सचिव कार्यपालन अभियंता हरेन्द्र कुमार साहू, सलाहकार समिति सदस्य पार्शद धनेश बंजारे, नीलम नीलकंठ जगत, जोन 8 अध्यक्ष घनष्याम छत्री, जोन 7 अध्यक्ष मनीराम साहू, पार्शद प्रकाष जगत, शीतल कुलदीप बोगा, एल्डरमेन सुनील छतवानी एवं विशेष आमंत्रित के रूप में पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम विभार, सर्वदुर्गा प्रसाद सिंदूर, मनीष मरकाम, शंकर भाई, भोगल जी, सीएस ठाकुर की उपस्थिति में हुई।
नगर निगम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग सलाहकार समिति की बैठक में एमआईसी सदस्य सुन्दर जोगी की अध्यक्षता में शासन के समाज हित में जाति शीघ्रताशीघ्र जाति प्रमाण पत्र लोगों को बनाकर देने के निर्देशों के पालन में रायपुर नगर निगम क्षेत्र के लोगों के लिए जिनके पास वर्ष 1950 के बाद का जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है पात्रता अनुसार उनका शीघ्र जाति प्रमाण पत्र नगर निगम से बनाकर देने की प्रक्रिया पर बैठक में विस्तृत चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। चर्चा के दौरान बैठक में यह सैद्धांतिक सहमति कायम हुई कि शीघ्र जाति प्रमाण पत्र नियमानुसार प्रक्रिया के तहत बनाकर पात्र लोगो को दिये जाने नगर निगम के सभी जोनो में आवेदन लेकर निगम मुख्यालय मंगवाकर उन्हें एमआईसी एवं निगम सामान्य सभा में रखा जाये एवं उसके बाद रायपुर एडीएम कार्यालय को जाति प्रमाण पत्र बनाने शासन के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही करने भेजा जाये। समाज हित में जनसुविधा के दृष्टिगत नगर निगम की प्रक्रिया के बाद आवेदको के दस्तावेजो के परीक्षण के लिये जाति प्रमाण पत्र बनाने उन्हें एडीएम कार्यालय भेजने के पूर्व नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी को नगर निगम मुख्यालय बुलाकर एक दिन का शिविर दस्तावेज परीक्षण उनसे करवाने लगवाने के बाद परीक्षण उपरांत उन्हें एडीएम कार्यालय जाति प्रमाण पत्र बनाने भेजने सहमति सैद्धांतिक तौर पर व्यक्त की गई ताकि किसी भी आवेदक को जाति प्रमाण पत्र शीघ्र बनाने अनावष्यक चक्कर कार्यालयों के न लगाने पड़े।
अभियंता ने दिया सुझाव- मान्यता आधार कार्ड की तरह देश भर में हो
बैठक के दौरान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रभारी सचिव कार्यपालन अभियंता साहू ने विभाग की सलाहकार समिति को सुझाव दिया कि जो जाति प्रमाण पत्र नगर निगम द्वारा बनाया जाये उसकी मान्यता आधार कार्ड की तरह देश भर में हो इसके लिए हर संभव तरीके से नियमानुकुल तरीके से प्रषासनिक प्रयास एवं उपाय समाज हित में किये जाये। ताकि देषभर में उसे मान्यता मिलने से पात्र लोगो के लिए ये आधार कार्ड की तरह पूरे देष में काफी सुविधा जनक रह सके।
ऋण बकाया होने पर नहीं मिलेगा दूसरा लोन
सलाहकार समिति की बैठक के दौरान नगर निगम में एनयूएलएम की सुअमृता दीवान ने आकर सदस्य पार्षदों को अवगत कराया कि ई रिक्शा, हाथ ठेला, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर ऋण योजना सहित शासन की सभी ऋण योजनाओं में आवेदकों को तभी ऋण राशि स्वीकृत करने का प्रावधान है जब उनके ऊपर कोई ऋण बकाया शेष न हो । ऋण बकाया शेष रहने की स्थिति में दूसरा ऋण स्वीकृत नहीं किया जाता है। इस संबंध में सलाहकार समिति के सदस्य सभी पार्षदों के सुझाव पर विभाग के अध्यक्ष जोगी ने शीघ्र महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में सभी 70 वार्ड पार्षदों एवं एनयूएलएम के मिशन प्रबंधकों सहित बैंक प्रबंधकों की विशेष बैठक बुलवाकर शासन की योजनाओं में आवेदकों को नियमानुसार ऋण राषि स्वीकृत करवाने आवश्यक पहल कर निर्देश जारी करवाने के प्रति आश्वस्त किया ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...