Google Analytics Meta Pixel विरोध-प्रदर्शन के नाम पर देश की संपति को नुकसान पहुंचाना राष्ट्रीय हित के खिलाफ : प्रधानमंत्री मोदी - Ekhabri.com

विरोध-प्रदर्शन के नाम पर देश की संपति को नुकसान पहुंचाना राष्ट्रीय हित के खिलाफ : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश का इंफ्रास्ट्रक्चर व संपति किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश का भविष्य होता है। यहां एक और मानसिकता का जिक्र करना जरूरी है। प्रदर्शनों और आंदोलनों की मानसिकता देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की है। यह इंफ्रास्ट्रक्चर व संपति किसी नेता,   दल की नहीं है बल्कि जनता की है और करदाताओं की है। गरीब ने अपने पेट काटकर पैसा दिया तब यह इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हुआ है। इसलिए हमें राष्ट्रीय दायित्व नहीं भूलना चाहिए। जिस रेलवे को नुकसान पहुंचाया जाता है, वही मुश्किल समय में काम आती है। राशन पहुंचाने से लेकर कोराना अस्पताल तक में रेलवे की भूमिका अहम रही है। वह मंगलवार को ईस्टर्न डीएफसी कंट्रोल रूम का वर्चुअल तौर पर उद्घाटन के बाद संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज रेलवे के लिए ऐतिहासिक दिन है। खुर्जा-भाऊपुर के बीच जब मालगाड़ी चलेगी तो नई गर्जना होगी। यह आत्मनिर्भर भारत की गूंज है। ईस्टर्न डीएफसी का कंट्रोल रूम सबसे बड़ा कंट्रोलिंग सिस्टम है। इसे की तकनीक से तैयार किया गया है। आर्थिक रफ्तार को गति देने के लिए प्रयास तेज किए गए हैं।

उन्‍होंने कहा कि डीएफसी हमारे खेतों, उद्योगों के लिए लाभकारी होंगे। तैयार उत्पाद भेजने या कच्चा माल मंगाने के लिए सबसे बड़ा माध्यम हमेशा से रेलवे रहा है। आबादी और उत्पादन बढऩे से रेलवे पर दबाव बढ़ा। यात्री ट्रेन और मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर चलने से दिक्कत थी। ईस्टर्न और वेस्टर्न डीएफसी के तैयार होने के बाद यात्री ट्रेन की लेटलतीफी की समस्या दूर होगी और मालगाड़ी की स्पीड भी तीन गुना हो सकेगी। माल ढोने की क्षमता भी दोगुनी होगी। इसके अलावा सामान पहुंचाने का खर्च कम होगा तो इससे सामान भी सस्ता होगा। निर्यात के अवसर भी बढ़ेंगे और रोजगार के भी अवसर मिलेंगे।

Read Also  ओडिशा रेल हादसा के मृतकों के परिवार को मिलेंगे 12-12 लाख

ईस्टर्न डीएफसी का 60 फीसद हिस्सा उत्‍तर प्रदेश में है, इसलिए अधिक फायदा उत्‍तर प्रदेश के जिलों को मिलेगा। साथ ही किसान रेल को भी फायदा मिलेगा। उत्‍तर प्रदेश में भी किसान रेल से कई स्टेशन जुड़ चुके हैं। यहां के रेलवे स्टेशनों के भंडारण की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। यूपी में आठ नए गुड शेड्स बनाए गए हैं। यह प्रोजेक्ट 2014 के पहले की सरकार की कार्य संस्कृति का जीता जागता उदाहरण है। 2006 के इस प्रोजेक्ट पर जिस तेजी से राज्यों से बात होनी चाहिए थी, नहीं किया गया। यह योजना अटक गई, भटक गई। 2014 तक एक किमी भी ट्रैक नहीं बिछा था। लिहाजा बजट 11 गुना अधिक बढ़ गया। करीब 45 हजार करोड़। हमारी सरकार ने तेजी से इस बारे में बात आगे बढ़ाई। आठ साल में एक भी किमी ट्रैक नहीं था जबकि 2014 के बाद 1100 किमी ट्रैक तैयार हो गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले फोकस ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर होती थी क्‍योंकि चुनाव में वोट मिल जाए,  ट्रैक पर कभी ध्यान ही नहीं दिया गया। रेलवे को जोखिम भरा स्ट्रक्चर बना दिया गया था। हमने घोषणा करके भूल जाने वाली संस्कृति को दरकिनार कर रेल नेटवर्क और इसकी बेहतरी पर काम करना शुरू किया। अब भारतीय रेल पहले से अधिक सुरक्षित हुई है। रेलवे में स्वच्छता, भोजन व अन्य सुविधाओं का फर्क अब दिखता है। रेलवे मैन्युफैक्चरिंग में बहुत व्यापक सुधार हुआ है। उन्‍होंने कहा कि बनारस रेल इंजन कारखाना और रायबरेली कोच फैक्ट्री का काम और नाम बढ़ा है। यहां से इंजन और कोच अब निर्यात हो रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

अनियंत्रित गाड़ी खाई में गिरी, सात लोग हुए घायल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...