रायपुर जिले के मंदिरहसौद तहसील में आफिस टाइम के बाद नामांतरण, फौती और बंटवारा का खेल धड़ल्ले से जारी है। आधी रात को तहसीलदार कोर्ट लगाकर सुबह होने से पहले अभिलेख दुरूस्तीकरण का फरमान पटवारियों को भेज रहे हैं। वो भी तब जबकि इस महीने की 13 तारीख को शासन के राजस्व एवं आपदा विभाग ने मंदिरहसौद के तहसीलदार का ट्रांसफर बीजापुर कर दिया है। शासन के आदेश में कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा और सात दिवस के अंदर नवीन पदस्थपना में पदभार ग्रहण करना होगा।
असल में रायपुर जिले के मंदिरहसौद के तहसीलदार राजकुमार साहू ने यहां के 19 पटवारियों को अभिलेख दुरूस्ती करने लिए नोटिस थमा दिया है। इस मामले में पटवारियों का कहना है कि तहसीलदार द्वारा रात 12 बजे के बाद आदेश पारित कर अभिलेख दुरूस्ती हेतु सुबह 7 बजे के पहले तक का वक्त दिया जाता है।
तहसीलदार की मानमानी की जानकारी पटवारियों ने पटवारी संघ को दी। अब राजस्व पटवारी संघ तहसील शाखा मंदिर हसौद ने तहसीलदार को पत्र लिखकर नोटिस को शून्य करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो संघ उचित कदम उठाने के लिए बाध्य होगा।
पटवारी संघ के इस पत्र में दावा किया गया है कि तहसीलदार रात 12 बजे के बाद आदेश पारित कर अभिलेख दुरूस्ती के लिए सुबह 7 बजे के पहले तक का वक्त दिया जाता है। संघ के इस पत्र में दावा किया गया है कि कारण बताओ नोटिस वाट्सअप के माध्यम से जारी किया गया है। हालांकि इस मामले में राजस्व पटवारी संघ तहसील शाखा मंदिर हसौद और तहसीलदार राजकुमार साहू का पक्ष लेने फोन किया गया मगर उनकी ओर कोई जवाब नहीं आया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...