उत्तर प्रदेश के कौशांबी में प्यार, शादी और धोखा का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक युवती ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं, सिराथू डीएसपी ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है.पीड़ित युवती ने बताया कि मेरा नाम रूबी सोनकर है. मैं कानपुर शहर की रहने वाली हूं. मेरी मुलाकात अभिषेक कुमार से साल 2022 में हुई थी. अभिषेक कुमार यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं. कानपुर में पोस्टिंग के दौरान मेरी उससे मुलाकात हुई थी. फिर अभिषेक ने मुझसे प्यार का इजहार किया और 5 अप्रैल 2023 को आर्य समाज में शादी कर ली.
परिजनों के साथ मिलकर मुझे मारा-पीटाइ
सके बाद 20 अप्रैल 2023 को हम दोनों ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड मैरिज कर ली. अब मेरा पति कह रहा है कि तुम नीच जाति की हो और मैं तुम्हें नहीं रखूंगा. वह मुझे जातिसूचक गालियां देता है. जब मैं उसके घर गई तो उसने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर मुझे मारा-पीटा और घर से निकाल दिया.
शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो भी बनाया
महिला का ये भी आरोप है कि वह 1 जनवरी 2024 से 3 मार्च 2024 तक अयोध्या में अपने पति के साथ रही, क्योंकि उसके पति की ड्यूटी वहीं पर थी. इस दौरान वह दो महीने की गर्भवती थी. जब मेरे पति को इस बात की जानकारी हुई, तो वह मुझे डॉक्टर के पास ले गया और जबरन गर्भपात करवा दिया. इतना ही नहीं उसने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए मेरा वीडियो भी बना लिया और मुझे ब्लैकमेल कर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा.
आरोपी पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्जइ
सके बाद जब मैंने इसकी शिकायत की तो उसने अपने पुलिस विभाग से मिलकर घटना से बचने के लिए आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. फिर कुछ दिनों तक हमारे बीच सब कुछ ठीक रहा, लेकिन अब मेरा पति गांव की लड़की से शादी करना चाहता है. वहीं, आरोपी पुलिस कांस्टेबल अभिषेक सिंह के खिलाफ कमिश्नरेट कानपुर नगर के पनकी थाने में दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में BNS के तहत FIR दर्ज की गई है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Avocado vs Guava : आजकल काफी चर्चा में है। दोनों ही फल सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से सामने आते हैं। जहां अमरूद एक किफायती देसी सुपरफूड है, वहीं...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...