टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में खेला गया टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गंवा दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को मुंबई टेस्ट में 25 रनों से हार मिली। न्यूजीलैंड पहली ऐसी टीम बनी, जिसने भारत को भारत में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में व्हाइट वॉश किया।
टीम इंडिया ने 1933-34 में पहली बार घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेली थी, जो इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज थी, जिसमें इंग्लैंड ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। अब न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की पहली ऐसी टीम बनी, जिसने भारत को भारत में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से शिकस्त दी। न्यूजीलैंड ने टॉम लाथम की कप्तानी में यह ऐतिहासिक कमाल किया। 1933 के बाद से देखा जाए तो करीब 91 साल बाद टीम इंडिया को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को यह शर्मनाक हार रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली।
मुकाबले के तीसरे दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला था। छोटा सा रनचेज करते हुए भारतीय टीम कई बार लड़खड़ाई। टीम ने पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा का 13 रन पर खोया, जिसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला रुका नहीं। भारत ने सिर्फ 29 रन के स्कोर 5 विकेट गंवा दिए थे। लड़खड़ाती हुई टीम इंडिया को अंतत: हार का सामना करना पड़ा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 121 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान भारत के लिए ऋषभ पंत ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 64 रन स्कोर किए। इस दौरान टीम के कुल आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और 235/10 रन बोर्ड पर लगाए। जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 263/10 रन बनाए. फिर दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरी न्यूजीलैंड सिर्फ 174 रनों पर ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा। यहां से लगने लगा कि टीम इंडिया जीत हासिल कर लेगी, लेकिन दुर्भाग्य से टीम इंडिया 121 रनों पर ऑलआउट होकर मुकाबला हार गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...
By User 6 /
April 29, 2026 /
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
April 28, 2026 /
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...
By User 6 /
April 29, 2026 /
LPG New Rule: 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर गैस बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पर पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा सख्त...