Google Analytics Meta Pixel इंतजार खत्म: दस दिन के भीतर लगने लगेंगे कोरोना के टीके - Ekhabri.com

इंतजार खत्म: दस दिन के भीतर लगने लगेंगे कोरोना के टीके

नई दिल्ली।वैक्सीनेशन को लेकर अच्छी खबर है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सरकार की तैयारी 10 दिन के भीतर वैक्सीनेशन शुरू करने की है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि ड्राई रन से मिले डेटा के आधार पर सरकार रेडी है। उन्होंने बताया कि हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उनका डेटा पहले ही को-विन वैक्सीन डिलिवरी मैनेजमेंट सिस्टम में फीड कर लिया गया है।
कोवैक्सिन और कोवीशील्ड को मिली इमरजेंसी यूज की मंजूरी: 3 जनवरी को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आॅफ इंडिया ने भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड के इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी दी थी। वहीं, जायडस कैडिला हेल्थकेयर की जायकोव-डी को फेज-3 ट्रायल का अप्रूवल मिला है।
वैक्सीन के स्टोरेज के लिए देश में 4 प्राइमरी स्टोर
भूषण ने बताया कि देश में 4 प्राइमरी वैक्सीन स्टोर बनाए गए हैं। ये करनाल, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में हैं। इसके अलावा देशभर में 37 वैक्सीन स्टोर हैं। यहीं पर वैक्सीन को स्टोर किया जाएगा और आगे इनका वितरण होगा। स्वास्थ्य सचिव बोले, ‘जहां तक ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन की बात है तो हमें अभी तक देश में इसके ज्यादा मामले बढ़ते नहीं दिखे हैं। ये एक राहतभरी बात है।उन्होंने कहा, ‘कोरोना के चलते देश के हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जो बोझ था, वो भी कम हो रहा है। देश का पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 5.87 प्रतिशत पर आ गया है। अभी देश में जितने एक्टिव केस हैं, उनमें से 43.96 प्रतिशत मरीज अस्पतालों में हैं। उनके अलावा 56.04प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
कोरोना का असर: बोरिस जॉनसन ने दौरा किया रद्द किया
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। भारत ने उन्हें इस गणतंत्र दिवस पर बतौर चीफ गेस्ट बुलाया था। इसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया था। हालांकि, बाद में उनके भारत न आने की अटकलें लग रही थीं। मंगलवार को इसकी पुष्टि हो गई।न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, जॉनसन अब भारत नहीं आएंगे। जॉनसन ने सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि वे इस महीने भारत नहीं आ पाएंगे।उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से अभी देश में दोबारा लॉकडाउन लगाया गया है। जिस तरह ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन फैल रहा है, उस हिसाब से मेरा देश में रहना जरूरी है। इससे वे यहां के हालात पर ध्यान दे पाएंगे।
ब्रिटेन में इन दिनों उथल-पुथल का दौर
ब्रिटेन में इन दिनों हालात बहुत मुश्किल हैं। कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद यूरोप समेत दुनिया के कई देशों ने ब्रिटेन से आवाजाही पर रोक लगा दी है। भारत ने भी 31 दिसंबर को उड़ानों पर रोक लगा दी थी। इससे बावजूद यह स्ट्रेन कई देशों में फैल गया है।इसी
24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए दौरान ब्रिटेन और यूरोपियन यूनियन के बीच ब्रेग्जिट ट्रेड डील पूरी हुई। इसे जॉनसन की बड़ी जीत माना गया लेकिन, यूरोप से सटी सीमा पर आवाजाही बंद होने से वहां से आयात होने वाली जरूरी चीजों पर असर पड़ा।
इधर…पुर्तगाल में फाइजर की वैक्सीन लगाने के बाद मौत
पुर्तगाल में एक 41 वर्षीय नर्स की फाइजर का वैक्सीन लगने के दो दिन बाद मौत हो गई। पुर्तगाल के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। जब वैक्सीन लगाई गई, तब नर्स पूरी तरह से स्वस्थ थी और उसे किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हुआ था। दो बच्चों की मां सोनिया एजेवेडो पुर्तगाल के पोर्तो में इंस्टीट्यूटो पोतुर्गीज डी ओंकोलोजिया में सर्जिकल असिस्टेंट के तौर पर काम कर रही थी। बीते बुधवार को 538 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगी थी, उनमें सोनिया भी शामिल थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...