बाबा गुरु घासीदास के संदेशों पर चलकर सरकार सबका साथ, सबका विकास की राह पर: मुख्यमंत्री,लालपुरधाम में 50 लाख रुपये से होगा मंदिर का जीर्णोद्धार, लोरमी में बनेगा नालंदा परिसर - Ekhabri.com
बाबा गुरु घासीदास के संदेशों पर चलकर सरकार सबका साथ, सबका विकास की राह पर: मुख्यमंत्री,लालपुरधाम में 50 लाख रुपये से होगा मंदिर का जीर्णोद्धार, लोरमी में बनेगा नालंदा परिसर
बाबा गुरु घासीदास के संदेशों पर चलकर सरकार सबका साथ, सबका विकास की राह पर: मुख्यमंत्री,लालपुरधाम में 50 लाख रुपये से होगा मंदिर का जीर्णोद्धार, लोरमी में बनेगा नालंदा परिसर
रायपुर, 18 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास के आदर्शों को अपनाकर राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर काम कर रही है। वे मुंगेली जिले के लालपुरधाम में आयोजित बाबा गुरु घासीदास की 268वीं जयंती और तीन दिवसीय मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास मंदिर और जैतखाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की और लोरमी में नालंदा परिसर निर्माण की भी स्वीकृति दी।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सतनामी कल्याण समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने ऊंच-नीच, भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिला है। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की गई है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का संदेश सबको साथ लेकर चलने का था, जिसे राज्य सरकार पूरी निष्ठा से अपना रही है। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भी बाबा के संदेशों को अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सतनामी समाज के अनुयायी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...