राजस्थान की सीमा स्थित मध्यप्रदेश के कलरिया गांव के 100 लोगों ने राजस्थान में झालावाड़ जिले स्थित कंजर समाज के डेरों पर धावा बोल दिया। हथियारों से लैस इनलोगों ने यहां उत्पात मचाने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित 48 लोगों का अपहरण कर लिया। यह सूचना मिलते ही झालावाड़ के तीन थानों की पुलिस टीम ने कार्रवाई कर उत्पात मचाने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत महिलाओं और बच्चों को भी उनसे मुक्त करा लिया है। शेष अपहरणकर्ताओं की तलाश जारी है।
झालावाड़ के जिला पुलिस अधीक्षक डा. किरण सिद्ध के मुताबिक पकड़े गए लोगों के पास देशी कट्टा, दो कारतूस, तलवार और लाठियां मिली हैं। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के कलरिया गांव के करीब 100 लोगों ने चोरी के एक मामले को लेकर झालावाड़ के कलरिया गांव में स्थित कंजर समाज के डेरों पर हथियारों के साथ हमला बोल दिया था। हमलावर एक बस और दो जीपों में भरकर आए थे। उनको हथियारों के साथ देखकर कंजर समाज के पुरुष फरार हो गए तो वे महिलाओं और बच्चों को बस और जीपों में बिठाकर अपने साथ ले गए।
जब इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने तत्काल उनका पीछा किया। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली तो उन्होंने दो अन्य पुलिस थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा। पुलिस का दबाव बढ़ने पर वे लोग 48 महिलाओं व बच्चों को मध्यप्रदेश के आलोट इलाके में छोड़कर फरार हो गए। इस बीच पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि बाकी लोग फरार हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धू ने बताया कि बामन देवरिया और हाजड़िया गांव के डेरों में रहने वाले कंजर समाज के लोगों पर चोरी की वारदात के संदेह में आरोपियों ने यह कार्रवाई की। ये लोग अपने गांव में लगातार हो रही चोरी से परेशान होकर मध्यप्रदेश के कलासिया गांव के लोगों ने किया था यह हमला।
थाना अधिकारी भंवर सिह ने बताया कि मध्यप्रदेश के आलोट पुलिस थाना क्षेत्र निवासी सुरेश सिंह, सूरज सिंह, बहादुर सिंह, चतर सिंह, सुरेंद्र सिह, महेंद्र सिह, नारायण सिंह, गुमान सिंह, संग्राम सिह और रतन को गिरफ्तार किया है। इनसे एक देशी कट्टा, 12 बोर के दो कारतूस, एक धारदार तलवार, दो लोहे की प्लेट, लोहे की चेन और लाठियां बरामद की गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...