Google Analytics Meta Pixel बिहार में दुष्कर्म कर एक किशोरी को जिंदा जलाया, दूसरी की फोड़ दी आखें - Ekhabri.com

बिहार में दुष्कर्म कर एक किशोरी को जिंदा जलाया, दूसरी की फोड़ दी आखें

बिहार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। राज्‍य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उनके साथ लगातार हैवानियत की घटनाएं हो रही हैं। सुशासन बाबु यानी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की राज्‍य शासन से पकड ढीली पड गई है। गत दिन मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म के बाद एक किशोरी को जिंदा जला दिया गया तो दूसरी ओर मधुबनी जिले में एक मूक बधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने उसकी आंखें फोड़ दी।

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन जनवरी को चार लड़कों ने एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे जिंदा जला दिया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुलशन कुमार, चंचल कुमार, अभिनय कुमार तथा राजा कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पीड़िता के पिता पंजाब के एक कारखाने में मजदूरी करते हैं। तीन जनवरी को मोबाइल फोन पर उन्हें जानकारी मिली कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आग लगाकर उनकी छोटी बेटी की हत्या कर दी गई है। छह जनवरी को घर पहुंचने के बाद उन्होंने मामले सही पाया। उनकी एक अन्य पुत्री ने बताया कि पांच दिसंबर की देर रात उनकी छोटी बेटी के साथ गुलशन कुमार और चंचल कुमार ने दुष्कर्म किया। इस कुकृत्य का वीडियो बना लिया। बार-बार शारीरिक संबंध बनाने और किसी को बताने पर हत्या करने की वे धमकी दे रहे थे। उनलोगों ने अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। तीन जनवरी सुबह चारों ने उनके घर के एक कमरे में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जिंदा जला दिया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Read Also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से करेंगे बात

उधर, मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मूक बधिर किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर पहचान उजागर होने के भय से उसकी दोनों आंखों पर किसी नुकीली चीज से प्रहार कर दिया। एक आंख बाहर निकल आई वहीं दूसरी आंख की स्थिति खराब है। घटना को गांव और आसपास के दरिदों ने अंजाम दिया।

प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को सदर अस्पताल, मधुबनी रेफर कर दिया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हरलाखी थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने शक के आधार पर एक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता के भाई ने बताया कि सुबह आठ बजे उसकी 17 वर्षीया मूक बधिर बहन बकरी का चारा लाने घर से नदी के पार खेत में गई थी। सुबह नौ बजे पड़ोस की एक लड़की चिल्लाते आई। बताया कि बहन गंभीर रूप से जख्मी है। दर्द से कराह रही है। जब नदी के पार गेहूं के खेत में पहुंचा तो बहन को जख्मी हालत में बेहोश पाया। उसकी दोनों आंखों से खून बह रहा था। कपड़े अस्तव्यस्त थे। शरीर के अन्य भाग से भी खून बह रहा था। पीड़िता के भाई ने दावा किया कि लक्ष्मी मुखिया ने ही अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...

भारतमाला मुआवजा घोटाले पर बड़ा एक्शन…अब हर खसरा नंबर की होगी बारीकी से जांच, प्रशासन सख्त मोड में

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

भोरमदेव जंगल सफारी शुरू, 36 किमी में मिलेगा रोमांचक अनुभव  

By User 6 / May 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।  ...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...