Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसरों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। यदि आपको कुछ पारिवारिक समस्याएं घेरे हुए थी, तो उनसे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। बिजनेस में आप किसी से उधार का लेनदेन करने से बचें। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप कुछ खास मुद्दों को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी आय और व्यय आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। पारिवारिक खर्च आपको परेशान करेंगे। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकलेंगे। आप किसी से किए हुए वादे को पूरा करने की कोशिश करें, लेकिन आपको अपने धन को प्रॉपर्टी में थोड़ा सोच समझकर लगाना होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस को आप कहीं बाहर विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल होगी, जिसमें आपको पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। आप अपनी किसी छोटी-मोटी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है।
कर्क राशि : आज आपका पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप कोई धन संबंधित मदद लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको पारिवारिक बिजनेस पर भी पूरा ध्यान देना होगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में काम अधिक रहने के कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उसके वापस मिलने की संभावना है। आप अपने पिताजी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने की भी पूरी कोशिश करेंगे।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आप किसी दिखावे के चक्कर में ना आए। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। आप मित्र के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन राजनीति में आपको बहुत ही सोच समझकर कदम बढ़ाने होंगे।
Read Also  आज का राशिफल
तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कारोबार के कामों को कल पर टालने से बचें। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आपका कोई काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह आपको मिल सकता है।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप अपने काम को दूसरों के भरोसे ना टालें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला आपके लिए सिरदर्द बनेगा। भाई बहनों से भी आपकी कहासुनी हो सकती है और आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। आप अपनी कला से कार्यक्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे। आप अपनी संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप मौज-मस्ती में लगे रहने के कारण अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी एनर्जी को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है। आपका जीवनसाथी से खटपट होने के कारण आपके मन परेशान रहेगा।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने बॉस से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों की अच्छी आय रहेगी, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनके सहयोगी कामों में उनका पूरा साथ देंगे। आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी सोच विचारकर सकते हैं। आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए दान-पुण्य के कार्यों में भाग लेने के लिए रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा भी गरीबों की सेवा में लगाएंगे। आपको जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे।
मीन राशि : आज आपको करियर में तरक्की मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ मौज-मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आप कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी, लेकिन आप संतान के करियर को लेकर कोई निर्णय थोड़ा संयम रख कर लें। वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर जो सलाह देंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। बिजनेस में भी आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *