Google Analytics Meta Pixel भूपेश बघेल के घर ED की रेड पर बवाल - Ekhabri.com

भूपेश बघेल के घर ED की रेड पर बवाल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम की छापेमारी के बाद छत्तीसगढ़ में बवाल मचा हुआ है। विधानसभा से पूरा विपक्ष एकजुट होकर सीधे भिलाई पहुंच गया। जहां कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री धरने पर बैठे हुए हैं। ED की टीम ने भूपेश बघेल के पदुमनगर स्थित आवास पर सुबह चार गाड़ियों में पहुंचकर छापेमारी शुरू की। टीम ने गाड़ियों और दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा, भिलाई के 10 से अधिक ठिकानों पर भी ED की टीम ने छापेमारी की।

 

 

 

इनमें पूर्व सीएम के करीबी सहयोगी बिल्डर मनोज राजपूत, अजय चौहान, सहेली ज्वेलर्स के संदीप सिंह, होटल कैमलिन और दो राइस वेयर हाउस कारोबारी के आवास ईडी की कार्यवाही जारी है। फिलहाल, ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।

 

 

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ईडी की कार्रवाई जारी है। जहां ईडी को शराब घोटाला मामले से जुड़े सबूत मिले हैं। ऐसा खुलासा ईडी ने किया है। सुबह से जारी कार्रवाई के बीच अब ईडी ने नोट गिनने की मशीन मंगवाई है। जहां भिलाई निवास पर नोट गिनने की मशीन लेकर बैंक के अधिकारी पहुंचे हैं। दूसरी ओर कांग्रेसी भी घर के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं।

 

 

 

ED की कार्रवाई पर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, 7 साल से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत ने खारिज कर दिया है, तो ED के मेहमानों ने पूर्व सीएम के घर पर दबिश दी है। यह षड्यंत्र किसी को पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास है, लेकिन यह गलतफहमी है।

Read Also  बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही आकर्षण

 

 

कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब ED की कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मच गई है। कांग्रेस ने इसे BJP की साजिश बताया है, जबकि BJP ने कहा कि यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा, यह कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण है। कांग्रेस के नेताओं को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री के घर छापा पड़ा है। यह विपक्ष को दबाने की नीयत से की गई कार्रवाई है।

 

 

AICC के संचार प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, आज जब संसद का सत्र शुरू हो रहा है, BJP ने हैडलाइन बदलने के लिए ED की कार्रवाई करवाई है। यह टैरिफ और गिरती अर्थव्यवस्था से ध्यान भटकाने का प्रयास है। वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

 

 

सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel के यहां ईडी का छापा स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की मंशा को उजागर करता है। भाजपा ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए कर रही है, और यह अब एक सुनियोजित रणनीति बन चुकी है। सचिन पायलट ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने की यह राजनीति अब एक पैटर्न बन गई है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं और न्याय की लड़ाई में हर संघर्ष के लिए तैयार हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *