Google Analytics Meta Pixel उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक अधिकारी से युवक छह साल तक करता रहा दुष्कर्म - Ekhabri.com

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक अधिकारी से युवक छह साल तक करता रहा दुष्कर्म

दिल्ली में आठ साल पहले बनाए गए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की प्रशासनिक अधिकारी से दुष्कर्म किया गया। गत आठ साल से दैहिक शोषण का शिकार हो रही प्रशासनिक अधिकारी युवती ने आखिरकर लालगंज थाने में शाहजहांपुर का निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया।

प्रतापगढ़ में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात फतेहपुर निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2012 में दिल्ली में कोचिग के दौरान एक युवक पीछे पड़ा और यहां तक आ गया। कोचिंग में अक्सर गुरविंदर सिंह निवासी बसंतापुर,  तहसील पुवाया, शाहजहांपुर उन्हें छेड़ता था। उस दौरान तबीयत खराब होने पर वह जीटीबी नगर दिल्ली में दोस्त के घर रहती थी। एक दिन गुरविंदर उसके कमरे में घुस गया और जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही उसने इसका वीडियो भी बना लिया। इसी वीडियो के आधार पर वह ब्लैकमेल करने लगा। 2012 से 2015 तक गुरविंदर ने कई बार मारा-पीटा व यौन शोषण किया। लोकलाज के भय से उसने शिकायत नहीं की। 2015 में बैंक में नौकरी मिलने पर बरेली गई तो वहां भी पहुंच गया। एक दिन मकान मालिक की गैरमौजूदगी में गुरविदर ने फिर दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया।

इसके बाद 2017 में उसका तबादला प्रतापगढ़ हो गया। वह प्रतापगढ में कार्यभार ग्रहण किया तो गुरविंदर यहां भी आ गया। उसके आवास के बगल किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। यहां भी एक दिन जबरन घर में घुस गया और मारपीटकर शारीरिक शोषण करके वीडियो बनाया। इतना ही नहीं वह 18 दिसंबर 2020 को दफ्तर में थी। गुरविंदर दो अज्ञात लोगों के साथ दफ्तर पहुंचा और उसे धमकी देने लगा। वह ड्राइवरके साथ किसी तरह अपने आवास पर गईं। वहां भी पहुंचकर बदसलूकी करने लगा। ड्राइवर के भगाने पर वह भागा।

Read Also  गुजरात में पकड़े गए आजाद और सुहेल ने मुजफ्फरनगर के मदरसे से की थी पढ़ाई

शिकायत मिलने के बाद लालगंज पुलिस ने दो जनवरी को गुरविंदर सिंह और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस बीच पीड़िता का पुलिस ने अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की कोर्ट में बयान दर्ज कराया। पुलिस अब आरोपित गुरविंदर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...